Tragic Death: सुबह-सुबह एक साथ बिगड़ी तबीयत, पति-पत्नी और दो बच्चियों की मौत, रात में 1 बजे उठकर खाया था तरबूज

मामला जेजे मार्ग पुलिस थाने का है, जहां मरने वालों में सभी एक ही परिवार के हैं. डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई है. मरने वालों में पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं. घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक बजे रात में तरबूज खाया थ. सुबह सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई और फिर एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
4 member of family found dead in morning

Silent Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक मुस्लिम परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना से हड़कंप हैं. मारे गए सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं. सभी की मौत की वजह फूड पॉईजनिंग बताई जा रही है. 25 अप्रैल को मृत परिवार के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे.पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ बैठ के खाना खाया था, लेकिन सुबह अचानक सभी सदस्यों की तबियत बिगड़हो गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

मामला जेजे मार्ग पुलिस थाने का है, जहां मरने वालों में सभी एक ही परिवार के हैं. डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई है. मरने वालों में पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं. घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक बजे रात में तरबूज खाया थ. सुबह सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई और फिर एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें-LPG सिलेंडर में रिसाव से रायबरेली में बड़ा हादसा, एक ही परिवार को 9 सदस्य बुरी तरह झुलसे, टला बड़ा हादसा?

देर रात में करीब डेढ़ बजे के करीब परिवार के सदस्यों ने तरबूज खाया 

मामले पर डीसीपी प्रवीण मुंडे ने बताया कि मारे गए परिवार ने बीते 25 अप्रैल को घर पर कुछ रिश्तेदारों को दावत पर बुलाया था. देर रात करीब 10 बजे रिश्तेदारों के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने बैठकर खाना खाया था. खाना खाने के बाद सभी बाकी सब रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए, लेकिन पता चला है कि देर रात में करीब एक से डेढ़ बजे के करीब परिवार ने तरबूज खाया था, जो अननेचुरल डेथ की वजह हो सकती है.

सुबह परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ उल्टी-दस्त की शिकायत हुई

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अगली सुबह से 5-6 बजे के करीब परिवार के सभी सदस्यों को एक के बाद वोमिटिंग और लूज मोशन्स की शिकायत हुई और फिर सभी को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान परिवार के चारो सदस्यों की एक के बाद एक दर्दनाक मौत हो गई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि क्या यह केवल फूड पॉइजनिंग का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस को अब एफडीए और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मामले की गुत्थी सुलझ सके. 

एक साथ पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की मौत से इलाके में सनसनी 

पूरे परिवार की एक साथ हुई मौत से आसपास के इलाके लोगों में दहशत फैल गई. पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की लाश से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मारे गए परिवार के सभी सदस्यों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसमें फूड सैंपल्स और उनके बॉडी सैंपल्स शामिल है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Inhuman Act: भगाकर बेटी से शादी करने के लिए आरोपी के पिता से हैवानियत, अगवा कर परिजनों ने बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: Hooghly में TMC सांसद Mitali Bag की गाड़ी पर हमला, मिलने पहुँचे अभिषेक बनर्जी