Mumbai Airport: महाराष्ट्र कस्टम्स विभाग ने रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 1.64 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स और करीब 1.80 करोड़ रुपए का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है. बैंकॉक से लौटे एक युवक के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान विभाग ने 1.64 करोड़ रुपए मूल्य का 1.64 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसे आरोपी ने धातु के डिब्बों में छिपाकर रखा हुआ था.
ये भी पढ़ें-50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल, वर्दी की आड़ में रची थी साजिश
बैंकाक से मुंबई लौटे संदिग्ध यात्री के ट्रॉली बैग से मिला 1.64 Kg गांजा
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंकाक से मुंबई लौटे एक संदिग्ध यात्री के ट्रॉली बैग की तलाशी ली, जिसमें सात मेटल कंटेनर मिले और उनमें फूलों और फलों के रूप में उच्च गुणवत्ता वाला ड्रग्स भरा हुआ था. आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लालच और आसान पैसे के चक्कर में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था, जबकि उसे इसके कानूनी परिणामों और कड़ी सजा की जानकारी थी.
दुबई से आए यात्रियों के पास से लाखों का 695 ग्राम कच्चा सोना बरामद
कस्टम विभाग की जांच में सामने आया है कि इस ड्रग तस्करी के पीछे कुछ और लोग भी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. वहीं, एक अन्य मामले में दुबई से आए यात्रियों के पास से 95.32 लाख रुपए मूल्य का 695 ग्राम कच्चा सोना बरामद किया गया है, जिसके बाद संबंधित यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-निकाह के 6 माह बाद, 'तलाक-तलाक-तलाक, तुझे मैं नहीं रखूंगा, तेरा मेरा अब कोई वास्ता नहीं', बीबी पहुंच गई थाने
84.37 लाख रुपए इलेक्ट्रॉनिक, कॉस्मेटिक उत्पाद व विदेशी सिगरेट जब्त
गौरतलब है दुबई से ही आए दो अन्य यात्रियों के पास से अधिकारियों ने करीब 84.37 लाख रुपए मूल्य के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉस्मेटिक उत्पाद और विदेशी सिगरेट जब्त की हैं. कस्टम अधिकारियों के अनुसार, ये सभी जब्तियां सटीक सूचना और मौके पर यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई हैं ताकि तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जा सके.
ये भी पढ़ें-नशे की हालत में बनाया आपत्तिजनक VIDEO, और क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक किया रेप














