मुंबई में समोसा कटलेट के बिल पर बवाल, ग्राहक ने गुस्से में काट ली दुकानदार की उंगली, एक हिस्सा ही अलग कर दिया

रंजीत हरिवंश सिंह नाम के शख्स अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक ग्राहक समोसा और कटलेट खाने आया. खाना खत्म करने के बाद जब दुकान मालिक के बेटे ने पैसे मांगे, तो ग्राहक अचानक भड़क गया और उसने ये कांड कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
malad news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के मलाड में एक ग्राहक ने समोसा कटलेट के बिल को लेकर दुकानदार की उंगली काट दी
  • विवाद के दौरान गुस्साए ग्राहक ने दुकानदार की दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली का अगला हिस्सा काट दिया
  • घायल दुकानदार रंजीत सिंह का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मलाड:

मुंबई के मलाड में एक समोसा कटलेट के पीछे बवाल हो गया. बिल को लेकर शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान गुस्साए ग्राहक ने दांतों से दुकानदार की उंगली ही काट दी. पुलिस ने ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया है पर ग्राहक की इस हरकत पर वहां खड़े लोग भी हैरान रह गए थे. 

क्या है पूरी घटना?

मुंबई के मलाड इलाके की ये घटना 28 मार्च 2026 की शाम करीब साढ़े आठ बजे शिवाजी चौक स्थित एक दुकान की है. जानकारी के मुताबिक, रंजीत हरिवंश सिंह नाम के शख्स अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक ग्राहक समोसा और कटलेट खाने आया. खाना खत्म करने के बाद जब दुकान मालिक के बेटे ने पैसे मांगे, तो ग्राहक अचानक भड़क गया.

उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद वह गाली-गलौज करता रहा और माहौल खराब करने लगा.स्थिति बिगड़ती देख रंजीत सिंह ने बीच-बचाव करते हुए उसे शांत रहने और वहां से जाने को कहा. बस यही बात आरोपी को और भड़का गई. आरोप है कि गुस्से में आकर उसने रंजीत पर हमला कर दिया और उनके दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली को मुंह में दबाकर जोर से काट लिया, जिससे उंगली का अगला हिस्सा अलग हो गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके बाएं हाथ की दो उंगलियों को भी काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

 समय रहते रोक लिया नहीं तो गंभीर हो जाता मामला

दुकान पर मौजूद कर्मचारियों और रंजीत के बेटे ने किसी तरह आरोपी को पकड़कर काबू किया. अगर समय रहते उसे नहीं रोका जाता, तो मामला और गंभीर हो सकता था.घायल रंजीत सिंह को तुरंत परेल के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.पुलिस ने आरोपी की पहचान लक्ष्मीधर मंगल मलिक के रूप में की है. दिंडोशी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; अगले 4 दिन भारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS अश्विनी भिडे? जो बनेंगी BMC की पहली महिला कमिश्नर, 'मेट्रो वुमन' बनने की कहानी भी दिलचस्प
 

Featured Video Of The Day
ईरान के समर्थन में नारे लगा रही थी ब्रिटिश महिला, ईरानी पत्रकार ने जमकर सुना दिया
Topics mentioned in this article