गर्मी से बेहाल मुंबई, मार्च में मई जैसी तपिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मुंबई में तेज गर्मी के बीच IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा, दोपहर की धूप से बचने और हाइड्रेशन बनाए रखने की सलाह.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मुंबई में गर्मी का कहर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मार्च की शुरुआत में मुंबई और आसपास के जिलों में तापमान मई जैसे महीनों के समान 38- 40 डिग्री तक पहुंच गया है
  • मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर हीटवेव और स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी दी है
  • बढ़ती गर्मी और उमस के कारण डिहाइड्रेशन और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अभी मार्च सही से गुजरा भी नहीं कि गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तो हालात और बुरे हैं. आलम ये है कि मुंबई और आसपास के जिलों में बढ़ती गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए अलर्ट स्तर बढ़ाते हुए येलो से ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया. अभी के हालात ऐसे हैं कि शहर में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी बिल्कुल मई के महीने जैसी पड़ रही है.

बढ़ती गर्मी को देख अलर्ट जारी

IMD की ओर से जारी यह नया ऑरेंज अलर्ट हीटवेव जैसी परिस्थितियों और लंबे समय तक बाहर रहने पर बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करता है. यह चेतावनी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित प्रमुख शहरी और उपनगरीय इलाकों में लागू की गई है, जहां गर्मी और उमस भरे हालात सप्ताह के मध्य तक बने रहने की आशंका है. मौसम विभाग के सीनियर अधिकारी ने बताया, “शहर और आसपास के जिलों में तापमान बना रहने और हीट‑स्ट्रेस बढ़ने की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, दोपहर से शाम तक बाहरी गतिविधियां सीमित रखें.”

ये भी पढ़ें : अचानक मौसम को ये हुआ क्या? मार्च की तपाती गर्मी के बीच घने कोहरे की चादर में कैसे लिपटा दिल्ली‑NCR

38–40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, मार्च में रिकॉर्ड गर्मी

मंगलवार को कई इलाकों में तापमान 38–40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ, जो मार्च के औसत से काफी ऊपर है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज शुष्क हवाओं और कमजोर समुद्री हवाओं की वजह से तटीय इलाकों में सामान्य ठंडक नहीं पहुंच पा रही, जिससे गर्मी की स्थिति लगातार बनी हुई है. स्वआथ्रेया शेट्टी ने बताया, “दिन के तापमान लंबे समय के औसत से काफी ऊपर हैं. गुजरात के ऊपर बने एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम से पूर्वी हवाएं आ रही हैं, जो महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों से गुजरकर घाटों को पार करने के बाद नीचे की ओर जाती हैं. इससे तापमान बढ़ता है और नतीजतन एक-दो दिनों में शहर का तापमान थोड़ा कम हो सकता है.”

स्वास्थ्य जोखिम बढ़े, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

लगातार ऊपर जाते तापमान और बढ़ती उमस के कारण हीट‑इंडेक्स यानी ‘फील‑लाइक' तापमान और ऊपर जाने की संभावना है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस होगी. अस्पताल और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. मुंबई स्थित फेफड़ा रोग विशेषज्ञ लैंसलॉट पिंटो ने कहा, “इस दौर में पानी की कमी न होने देना और सीधे धूप से बचना बेहद जरूरी है. बुजुर्ग, बच्चे और बाहरी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग गंभीर जोखिम में हैं. खासकर दोपहर की धूप में रहना टालना चाहिए. डिहाइड्रेशन और सांस की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ सकता है.” दादर स्थित दुकान चलाने वाली जोगशी ने बताया, “दोपहर में ऐसा लगता है जैसे मई का महीना हो. हवा बिल्कुल नहीं है और 10 मिनट भी बाहर रहना मुश्किल हो रहा है.”

गर्मी के साथ AQI भी उतार‑चढ़ाव में

तेज गर्मी के बीच मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी कई जगह खराब से गंभीर स्थिति में दर्ज हुआ. हालांकि अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में हाल के दिनों की तुलना में हल्की सुधार दर्ज करने की बात कही है, लेकिन गर्म और स्थिर हवा प्रदूषकों को ऊपर उठने नहीं देती, जिससे अस्थमा और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Advertisement

अगले 48–72 घंटे चुनौतीपूर्ण, थोड़ी राहत की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि शहर में अगले दो से तीन दिनों तक असामान्य गर्मी का दौर जारी रह सकता है. अधिकारियों ने लोगों से दिनचर्या में बदलाव करते हुए दोपहर में कड़ी मेहनत वाले काम टालने और लगातार पानी पीते रहने की सलाह दी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा के पैटर्न में बदलाव होने पर कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट संभव है. तब तक, मुंबईकरों को गर्मी से निपटने के लिए सतर्क रहने और आधिकारिक हीट एडवाइजरी का पालन करने की जरूरत है.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War की वजह से रेस्टोरेंट पर गहराया संकट, सिलेंडर सप्लाई ठप, हरदीप पुरी को पत्र