पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान

Mumbai Ahmedabad Highway Murder: किराना दुकान की साझेदारी के लेनदेन में हुए विवाद में पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर अशोक सिंह की हत्या कर दी. इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 घंटे में पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mumbai Crime News: हत्या के आरोपी और बीच में मृतक कारोबारी अशोक सिंह.

Maharashtra Crime Hindi News: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास आम की बगिया में बोरे में मिली सिर कटी लाश के हत्यारों को पुलिस पकड़ लिया है. बिजनेस पार्टनर और उसके साथी ने पैसों के लालच में किराना दुकानदार की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. 12 घंटे की जांच में ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए. 

दरअसल, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास पेल्हार इलाके में एक आम के बगीचे में बोरी में बंद बिना सिर कटी लाश मिली थी. मृतक के हाथ पर बने ‘अशोक सिंह' नाम के टैटू से उसकी पहचान हुई. जांच में सामने आया कि मृतक अशोक सिंह राजपूत और आरोपी दिनेश कुमार प्रजापति ने जाबरपाड़ा में एक किराने की दुकान शुरू की थी.

₹1500 की ईदी के लिए पूरा परिवार खत्म, पति ने पत्नी और 2 बच्चों को जहर दिया, फिर खुद दी जान, कलह की कहानी

पैसों के लेनदेन का विवाद 

साझेदारी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार और उसके साथी संदीप तिवारी ने मिलकर अशोक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. इसके बाद शव को बोरी में बंद कर आम की बगिया में फेंक दिया और सिर को खाड़ी क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया. 

मुस्लिम युवती से लव मैरिज, युवक की हत्या, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर ली जान; एक साल पहले की थी शादी  

आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की 

शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाकर खानिवडे गांव के पास तानसा नदी के किनारे झाड़ियों से सिर, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए, फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए. पैसों के लालच और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन पुलिस महज 12 घंटे के भीतर ही उन तक पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार प्रजापति और संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 

Advertisement

प्यार में पागलपन, आधी रात तक नाचे देवर-भाभी, फिर उठाया खौफनाक कदम; बिन मां के बिलख रहे 2 बच्चे 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | LPG Cylinder Price: भारत आ रहा है सबसे सस्ता तेल! PM Modi | Trump