धर्म बदला, जुल्म किए... मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे ने बयां किया जबरन धर्मांतरण का दर्द, अब घर वापसी

Maharashtra News: सायली का दावा है कि बच्चों की खातिर वो हर अपमान सहती रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बावजूद उन्हें सही समय पर मदद नहीं मिली. आखिर में हिंदू संगठनों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने घर वापसी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे ने सहा धर्मांतरण का दर्द.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे ने शादी के बाद जबरन धर्मांतरण और मानसिक शारीरिक प्रताड़ना का सामना किया
  • पिंपरी-चिंचवड की सायली ने परिवार के विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी
  • चार बच्चों की खातिर सायली ने हर जुल्म सहा. कई बार पुलिस से मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

धर्मांतरण एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर देशभर में बहस छिड़ हुई है. कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून बनाए गए हैं. आम लोग ही नहीं खास लोग भी जबरन धर्मांतरण का शिकार हो चुके हैं. उनमें से एक हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे. उनका सिर्फ धर्म ही नहीं बदलवाया गया बल्कि खूब जुल्म भी किए गए. लेकिन अब उन्होंने घर वापसी कर ली है. उनको क्या-क्या सहना पड़ा, अपने साथ हुई ज्यादती को सायली ने खुद बयां किया है. 

ये भी पढ़ें- सऊदी के अल खर्ज में ईरानी मिसाइल के हमले में एक भारतीय घायल, मौत की रिपोर्ट गलत, संपर्क में भारतीय दूतावास

मिस इंडिया अर्थ ने सहा धर्मांतरण का दर्द

'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विजेता रहीं सायली सुर्वे ने कभी प्यार की खातिर अपना धर्म और घर छोड़ दिया था. लेकिन, अब एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट आई हैं. सायली सुर्वे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया और उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने परिवार के विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के फेमस उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी. सायली का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगा. शादी के बाद न केवल उनका उत्पीड़न किया गया, बल्कि उनका धर्म परिवर्तन भी कराया गया.

बच्चों की खातिर हर अपमान सहा, अब घर वापसी

सायली के आतिफ तासे 4 बच्चे हुए. उनका दावा है कि बच्चों की खातिर वो हर अपमान सहती रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बावजूद उन्हें सही समय पर मदद नहीं मिली. आखिर में हिंदू संगठनों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने घर वापसी की. सायली ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के जरिए अपना नाम बदलकर अब 'आद्या सुर्वे' रख लिया है.

सायली ने मीडिया को बताया, "आतिफ तासे से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. शादी के बाद मुझे काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ी. मैंने कई बार पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मुझे वहां से कोई न्याय नहीं मिला."

सायली सुर्वे की हिंदू धर्म में वापसी, बदला नाम

सायली ने बताया की अंत में उन्होंने हिंदुत्ववादी संगठनों से संपर्क किया, जिनकी मदद से उनकी “घर वापसी” संभव हो पाई. पिंपरी-चिंचवड में वैदिक मंत्रोच्चार और होम-हवन के जरिए शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई. निकाह के बाद सायली का नाम बदलकर 'अतेज़ा तासे' रख दिया गया था, जिसे अब शुद्धिकरण के बाद बदलकर 'आद्या सुर्वे' कर दिया गया है.

Advertisement

सायली सुर्वे ने कहा, "आतिफ तासे से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. निकाह के बाद से ही मेरा उत्पीड़न शुरू हो गया. मेरा जबरन धर्मांतरण कराया गया, मेरे 4 बच्चे हैं, उन्हीं के लिए मैं ये सब सहती रही, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका था।.मैं अपनी जड़ों में लौटकर खुश हूं."
 

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report