- महाराष्ट्र के पंढरपुर के उप-जिला अस्पताल में छह वर्षीय बच्चे के गलत हाथ की सर्जरी कर उसकी उंगली निकाल दी गई थी
- बच्चा बाइलेटरल पोस्टएक्सियल पॉलीडैक्टिली नामक बीमारी से ग्रसित था और दोनों हाथों में अतिरिक्त उंगलियां थीं
- ऑपरेशन दाहिने हाथ की उंगली पर होना था लेकिन डॉक्टर ने गलती से बाएं हाथ की सर्जरी कर दी थी
महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक उप-जिला अस्पताल में लापरवाही की मिसाल देखने को मिली. यहां एक मासूम बच्चे के गलत हाथ की सर्जरी हो गई और डॉक्टर ने बच्चे की उंगली भी निकाल दी. मामले पर हड़कंप मचते ही एक जांच कमिटी का गठन किया गया है. बच्चा बाइलेटरल पोस्टएक्सियल पॉलीडैक्टिली की बीमारी से ग्रसित था.
इस शिकायत के चलते भर्ती हुआ था बच्चा
अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, 6 साल के मासूम के दोनों हाथों में अतिरिक्त छोटी उंगलियां होने के चलते उसे 27 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसने अपने दाहिने हाथ की एक उंगली में लड़खड़ाहट, दर्द की शिकायत की थी. बच्चे को दर्द वाली उंगली की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी.
निकाल दी गलत हाथ की उंगली
मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन दाहिने हाथ का करना था लेकिन, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने गलती से लड़के के बाएं हाथ की सर्जरी कर दी और गलत हाथ की उंगली निकाल दी. इसके बाद परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई.इस मामले में अस्पताल का पक्ष है कि बच्चों के दोनों हाथों में परेशानी थी,ऐसे में दूसरे हाथ का ऑपरेशन भी किया जाना था, लेकिन पीड़ित के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि बाएं हाथ में इस बीमारी को लेकर कोई परेशानी नहीं थी.
इस आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया है. पीड़ित लड़के के परिवार का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से दाहिने हाथ के ऑपरेशन का NOC साइन किया था,लेकिन डॉक्टर की ओर से बच्चों के गलत हाथ की सर्जरी के बाद महाराष्ट्र के ग्रामीण अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IAS-IPS कपल ने दिखाया कमाल, सौम्या शर्मा-अर्चित चंदक को महाराष्ट्र से मिला शानदार अवार्ड!
यह भी पढ़ें- रेमंड के संस्थापक विजयपत सिंघानिया का मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, डिप्टी सीएम शिंदे ने यूं किया याद














