Video: भिवंडी की केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग से हड़कंप, लपटें देख रूह कांप उठेगी

Maharashtra Fire: दमकल विभाग को तुरंत मामले की सूचना दी गई. जिसके बाद कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है. राहत की बात यह है कि इस भीषण आग में किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण आग.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के भिवंडी के खाडीपार इलाके में स्थित केमिकल और तेल गोदाम में भीषण आग लग गई
  • आग की तेज लपटों ने पूरे गोदाम को जल्दी अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का माल जल गया
  • आग की वजह से आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में भय का माहौल बन गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

गर्मियां शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र का है. यहां दो जगहों पर आग की घटनाएं सामने आई हैं. पहला मामला भिवंंडी और दूसरा मामला जालना-संभाजीनगर महामार्ग का है. भिवंडी की एक केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग लग गई. हर तरफ धुएं का काला गुबार और आग की भयावह लपटों को देखा ज सकता है. दमकल विभाग आग को काबू करने में जुटा है. आग पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. लेकिन आग तेज होने की वजह से बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं. आग इतनी भयावह है कि देखने वालों की रूह कंप उठेगी.

केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग

मामला भिवंडी के खाडीपार इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम का है.मूलचंद कंपाउंड में लगी भीषण आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया. दमकल विभाग को तुरंत मामले की सूचना दी गई. जिसके बाद कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है. राहत की बात यह है कि इस भीषण आग में किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है.

गन्ने से लदे ट्रक में लगी आग

आग की दूसरी घटना जालना-संभाजीनगर महामार्ग पर गन्ने से लदे ट्रक में हुई. इस फसल में वाहन और फसल जलकर राख हो गए. करीब 45 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी सामने आई है. आग इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. टायर फटने और लपटों के कारण सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा.

Advertisement

28 फरवरी को भिवंडी की ही एक डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई थी. आग बहुत ही भयावह थी. दमकल विभाग की 4-5  गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थीं. आग इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. 

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोनी पुल‍िस थाने में भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर हुए राख

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर US का कब्जा! Donald Trump | America | Mic On Hai