एक मैसेज और आधी रात लंबी लाइन; कोल्हापुर में क्या सचमुच खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल? पीछे का सच जानिए

Fact Check:कोल्हापुर जिले के भुदरगढ़ और कागल तालुकों में जो पेट्रोल पंप शाम ढलते ही शांत हो जाते थे, वहां अब आधी रात के बाद भी हेडलाइट्स की रोशनी में गाड़ियों का हुजूम उमड़ रहा है. वजह क्या है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
kolhapur fuel crisis
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोल्हापुर जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण लोगों में भारी घबराहट फैल गई
  • जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग के अनुसार ईंधन की कमी नहीं है, यह संकट पूरी तरह से मानव निर्मित है
  • सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों और खाड़ी देशों के संघर्ष के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोल्हापुर:

ग्रामीण कोल्हापुर की शांत रातें अब इंजनों के शोर और सैकड़ों वाहन चालकों की बेचैन चर्चाओं में बदल गई हैं.जिले के भुदरगढ़ और कागल तालुकों में जो पेट्रोल पंप शाम ढलते ही शांत हो जाते थे, वहां अब आधी रात के बाद भी हेडलाइट्स की रोशनी में गाड़ियों का हुजूम उमड़ रहा है. वजह क्या है? वजह है एक डर या कहें अफवाह, कह दिया गया कि कल से पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा,तेल का स्टॉक खत्म हो गया है जिसके चलते शायद अब लोगों को गैस के बाद ये संकट भी देखना पड़ेगा. बस फिर क्या था... लोग बेतहाशा दौड़ पड़े पेट्रोल-डीजल भरवाने पर एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट में कुछ और ही पता चला. 

किलोमीटर लंबी कतारों वाले दृश्य किसी बड़ी त्रासदी की आहट जैसे दिखते हैं, जहां खड़ी मोटरसाइकिलें और हाथों में प्लास्टिक के कैन लिए किसान भी हैं. हर किसी के चेहरे पर एक ही डर है कि कल शायद पेट्रोल पंपों की नोजल सूख जाएगी.यह डर इतना हावी है कि लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

क्या वाकई स्टॉक खत्म हो गया है?

सवाल उठता है कि क्या वाकई पेट्रोल-डीजल की कमी है? इसका जवाब है - नहीं. कोल्हापुर जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग के अनुसार, यह 'संकट' पूरी तरह से मानव निर्मित है. खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्हाट्सएप मैसेज ने इस डर को हवा दी है. अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि समुद्री मार्ग बंद हो गए हैं और भारत का ईंधन रिजर्व खत्म होने वाला है. हालांकि भू-राजनीतिक तनाव सच है, लेकिन इसका महाराष्ट्र की ईंधन आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है.

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पकड़ा गया PAK का जासूस, पेट्रोल पंप पर बनाता था पंक्चर, पड़ोसी मुल्क को भेजता था फोटो-वीडियो

Advertisement

अफवाहों का मायाजाल और 'फेंटम शॉर्टेज'

असली समस्या लोजिस्टिक्स की है. पेट्रोल पंप एक तय दैनिक बिक्री के लिए बने होते हैं. जब अफवाह की वजह से 500 की जगह 5,000 लोग एक साथ पहुंच जाते हैं, तो टैंक खाली हो जाते हैं.इससे 'फेंटम शॉर्टेज' (आभासी कमी) पैदा होती है यानी पंप खाली दिखता है, जिससे लोगों का शक यकीन में बदल जाता है, जबकि हकीकत में नया टैंकर रास्ते में ही होता है.

प्रशासन का सख्त रुख

जिला कलेक्टर अमोल येडगे और आपूर्ति अधिकारी मोहिनी चव्हाण ने पुष्टि की है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है. इस उन्माद को रोकने के लिए प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 'फ्लाइंग स्क्वायड' को अलर्ट कर दिया है. गैस सिलेंडरों के लिए लागू किया गया 25 दिनों का वेटिंग नियम इस बात का संकेत है कि सरकार आपूर्ति को नियंत्रित कर रही है ताकि पैनिक बुकिंग के चक्र को तोड़ा जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बहरूपिया बाबा: नासिक में संत और विदेश में दूसरा ही रूप, अशोक खरात पर चौंकाने वाले खुलासे

ग्राउंड रियलिटी बताती है की कोल्हापुर में तेल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों और आशंकाओं ने हालात को प्रभावित जरूर किया है.ऐसे में प्रशासन के लिए चुनौती सिर्फ आपूर्ति बनाए रखने की नहीं, बल्कि लोगों के बीच भरोसा कायम करने और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने की भी है.अब देखना होगा कि हालात को सामान्य करने के लिए उठाए गए कदम कितनी तेजी से असर दिखाते हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुआ इसमें?
Topics mentioned in this article