कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की चल रही अटकलें खारिज हो गई है. दिल्ली में चली मैराथन बैठक से इसकी चर्चा हुई थी. बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह बैठक राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए थी. कांग्रेस के इस फैसले का साफ मतलब है कि सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.