उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 90 मीटर लंबी सड़क का भव्य उद्घाटन किया. अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में बीजेपी को हराकर 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से जीत हासिल की थी. सड़क एक साल पहले बन चुकी थी लेकिन सांसद के समय न मिलने के कारण उद्घाटन देर से किया गया.