- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान के बीच कल्याण के पास फंस गया था
- पायलट ने सूझ-बूझ दिखाकर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया
- एकनाथ शिंदे मुरबाड में शादी समारोह में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को कल्याण के पास आंधी-तूफान में फंस गया. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया लिया. हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. दरअसल, खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को आगे न ले जाने का फैसला किया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के एक महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई. हेलीकॉप्टर की सुरक्षित वापस लैंडिंग से प्रशासन ने राहत की सांस ली है. दरअसल, इससे पहले राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में मौत हो गई थी.
विमान हादसे में हो चुकी है पूर्व उपमुख्यमंत्री पवार की मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को सुबह के वक्त एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार अजित पवार समेत सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई थी. तब अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए एक जनसभा में संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. तभी उनका विमान बारामती के पास ठीक लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
ये भी पढ़ें- नागपुर में एक साथ 9 साइबर पुलिस निलंबित, 250 करोड़ रुपये के सट्टा रैकेट को रफा-दफा करने का है आरोप
ये भी पढ़ें- सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को किया बरी, CBI कोर्ट का फैसला बरकरार














