घोर लापरवाही! महाराष्ट्र में ICU में भर्ती बुजर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतरा, डॉक्टर-नर्स भी नहीं जान पाए

लापरवाही की इंतेहा इस घटना में एक 89 साल की बुजुर्ग महिला के शरीर को अस्पताल के आईसीयू में चूहों ने कुतर डाला. हैरानी की बात तो ये कि इस घटना का डॉक्टर-नर्स और बाकी स्टाफ को भी पचा नहीं चला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bahaynadar hospial icu news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के भयंदर के अस्पताल के ICU में एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतर डाला था
  • बुजुर्ग महिला सुहासिनी माठेकर को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर ICU में रखा गया था जहां चूहे घुस गए थे
  • घटना के दौरान डॉक्टरों और नर्सों ने इस स्थिति का कोई ध्यान नहीं दिया और परिजनों के आने पर पता चला
भयंदर:

महाराष्ट्र के भयंदर से मानवता को शर्मसार को करती तस्वीर सामने आई है. लापरवाही की इंतेहा इस घटना में एक 89 साल की बुजुर्ग महिला के शरीर को अस्पताल के आईसीयू में चूहों ने कुतर डाला. हैरानी की बात तो ये कि इस घटना का डॉक्टर-नर्स और बाकी स्टाफ को भी पता नहीं चला. वो तो भला हो परिजनों का जिन्होंने देखते ही तुरंत सूचना दी. उससे पहले चूहों ने उनके शरीर में कई घाव कर दिए थे. 

आईसीयू में घुस आए चूहे

बुजुर्ग महिला सुहासिनी माठेकर का भयंदर के अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा था. उन्हें 12 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है. आईसीयू में आम लोगों का प्रवेश वर्जित होता है, वहां चूहों ने इस कदर उत्पात मचाया कि उन्होंने वेंटिलेटर पर बेसहारा लेटी बुजुर्ग महिला के हाथ को जगह-जगह से कुतर डाला. 

 यह भी पढ़ें-  SC/ST एक्ट में FIR तो पहले जांच फिर आरोपी होगा गिरफ्तार, घोषणा के बाद दलित समूहों का गुस्सा देख मंत्री की सफाई

डॉक्टर-नर्स भी अंजान 

सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब महिला के रिश्तेदार उनसे मिलने पहुंचे, तो उन्होंने अपनी आंखों से चूहे को महिला का हाथ कुतरते देखा. परिजनों के आते ही चूहे भाग निकले, लेकिन तब तक महिला के हाथ पर गहरे घाव हो चुके थे. इस पूरी घटना के दौरान वार्ड में तैनात डॉक्टर या नर्सों ने ध्यान नहीं दिया.परिजनों के आने के बाद ही बुजुर्ग महिला की ये हालत अस्पताल स्टाफ को पता चली .

Advertisement


 यह भी पढ़ें- ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी
 

Featured Video Of The Day
'टोंटी चोर' शब्द पर LIVE डिबेट में भारी संग्राम; Yogi पर आपस में भिड़े SP-BJP प्रवक्ता