महाराष्ट्र में लव जिहाद! बीजेपी सांसद ने कहा- नवविवाहिता को घर से अगवा कर की हत्या, फिर शव को जलाया

महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा से जुड़ा लव जिहाद और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीजेपी सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने आरोप लगाया है कि एक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया, फिर उसकी हत्या कर पेट्रोल डालकर जला दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Love Jihad Maharashtra: महाराष्ट्र से एक बार फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अकोला और वर्धा से जुड़ी इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने आरोप लगाया है कि एक नवविवाहिता को प्यार के जाल में फंसाकर अगवा किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर पेट्रोल डालकर जला दिया गया. इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है और पुलिस जांच पर सबकी नजर टिकी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा जिलों से जुड़ा हुआ है. पीड़िता नांदखेड़ा ताल, मंगरुलपीर की रहने वाली थी. उसकी शादी 3 फरवरी 2025 को परिजनों की सहमति से वर्धा निवासी शख्स से हुई थी. शादी के कुछ ही हफ्तों बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

पुराने परिचित पर गंभीर आरोप

सांसद का आरोपों है कि सादिक शाह नाम का युवक नवविवाहिता के गांव का ही रहने वाला था और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे. बताया गया है कि सादिक अकोला में किराए के कमरे में रहता था. शादी के करीब एक महीने बाद वह वर्धा पहुंचा और दोबारा उससे संपर्क किया.  

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सादिक शाह ने नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर उसके ससुराल से अगवा कर लिया. इसके बाद दोनों करीब आठ महीने तक मुंबई में अलग-अलग जगहों पर रहे. कुछ समय बाद वे अकोला लौटे, जहां यह बात सामने आई कि वो गर्भवती है.

Advertisement

नवजात के जन्म के बाद संदिग्ध मौत

आरोप है कि 28 मार्च 2026 को पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन महज पांच–छह दिन बाद, 6 अप्रैल 2026 को उसकी मौत हो गई. दावा किया गया कि अकोला के डाबकी रोड थाना क्षेत्र में उसकी हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया. बाद में स्थानीय लोगों को खुले मैदान में अधजली, बिना कपड़ों की लाश मिली.

बीजेपी सांसद ने बताया साजिश

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस घटना को गंभीर साजिश बताया है. उनका कहना है कि पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, उसका धर्म और नाम बदला गया और जबरन शादी करवाई गई. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला योजनाबद्ध अपराध है और इसमें सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई लोग शामिल हैं.

Advertisement

कड़ी कार्रवाई की मांग

डॉ. अनिल बोंडे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि सादिक शाह और उसके परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए और जहां-जहां वे रहे, उन सभी जगहों की गहन जांच हो. साथ ही आरोपियों पर मकोका लगाने की भी मांग की गई है. कुछ बयानों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बात भी कही गई है.

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही बाकी तथ्यों की पुष्टि होगी.  

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill गिरने के खिलाफ दिल्ली में BJP का आक्रोश मार्च | Breaking News