VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी

Viral Video: पानी की टंकी में डीजल भरते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी बिना संकोच जमाखोरों की लाई 500 लीटर पानी की टंकी में डीजल भर रहे हैं. बड़ी बात यह है कि पेट्रोल टंकी में तैनात कर्मचारी सरेआम पानी की टंकी में नियमों और कानून को अवलेहना करते हुए पानी की टंकी में डील भर रहा है. जमाखोरी की यह तस्वीर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
HOARDING PETROL LIVE VIDEO WHERE PUMP EMPLOYEE FILLING FUEL IN A WATER TANK

Diesel Hoarding Live Video: महाराष्ट्र के जलग़ांव जिले में पेट्रोलियम ऑयल की जमाखोरी की एक लाइव तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में ट्रैक्टर पर सवार होकर आए जमाखोर पेट्रोल टंकी पर 500 लीटर की पानी की टंकी लेकर पहुंच गए. टंकी के कर्मचारी को पानी की टंकी में  डीजल डालते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है. वीडियो महाराष्ट्र में डीजल की जमाखोरी का स्याह सच दिखाती  है. 

पानी की टंकी में डीजल भरते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी बिना संकोच जमाखोरों की लाई 500 लीटर पानी की टंकी में डीजल भर रहे हैं. बड़ी बात यह है कि पेट्रोल टंकी में तैनात कर्मचारी सरेआम पानी की टंकी में नियमों और कानून को अवलेहना करते हुए पानी की टंकी में डील भर रहा है. जमाखोरी की यह तस्वीर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की है.

ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे ने किया कमाल, बेकार चीजों को रसोई ईंधन में बदल दिया, 30-40 फीसदी हो रही LPG की बचत

खुली बोतल, प्लास्टिक कैन और खुले डिब्बे में पेट्रोल लेना प्रतिबंधित है

गौरतलब है भारत में पेट्रोल पंप से खुली बोतल, प्लास्टिक कैन यानी खुले में पेट्रोल लेना अवैध और सुरक्षा के लिहाज से प्रतिबंधित है. पेट्रोलियम नियमों के अनुसार, पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वाहनों की टंकियों में ही ईंधन भरें, लेकिन  महाराष्ट्र में खुलेआम नियमों और कानून को ताख पर रखकर डीजल जमाखोरी हो रही है. 

वायरल हुआ 500 लीटर पानी की टंकी में डीजल जमाखोरी का वीडियो 

मामला जलग़ांव जिले के मुक्ताईनगर तालुका के पेट्रोल पंप का है, जहां पेट्रोलियम नियम-कानूनों को ताक पर रखकर पानी की प्लास्टिक की टंकी में सीधे सरेआम टंकी कर्मचारी द्वारा डीजल भरा जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लगभग 500 लीटर की टंकी में डीजल का स्टॉक किया जा रहा है, जिससे जमाखोरी की आशंका की नज़र से देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील

Advertisement

पानी की टंकी में डीजल पेट्रोल भरते हुए पेट्रोल टंकी का कर्मचारी

ईंधन की संभावित किल्लत के डर से आम लोग पेट्रोल पंपों पर खड़े हैं

उल्लेखनीय है ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों पर संकट आ गया है. खाड़ी देशों से आयातित पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी पूरे देश में हो रही है. जलगांव से आई तस्वीर चौंकाती है जबकि ईंधन की संभावित किल्लत के डर से आम नागरिक पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ भारी मात्रा में डीजल को असुरक्षित तरीके से टंकी में भरा जाना सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें-Illegal Kidney Transplant Racket: कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, डॉक्टर दंपत्ति समेत 6 हिरासत में लिए गए

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान के समर्थन में नारे लगा रही थी ब्रिटिश महिला, ईरानी पत्रकार ने जमकर सुना दिया