हल्दीराम ग्रुप के मालिक के बेटे की रॉयल वेडिंग, केंद्रीय मंत्री से लेकर उद्योग जगत ने की शिरकत, देखें VIDEO

विश्व प्रसिद्ध हल्दीराम उद्योग समूह के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल और पालीवाल परिवार की बेटी केनीशा के विवाह समारोह ने अपनी भव्यता से सबको हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नागपुर में हल्दीराम एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक और पालीवाल परिवार की केनीशा की भव्य शादी का आयोजन हुआ
  • शादी में केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के लोग और बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सहित कई विशिष्ट मेहमान शामिल हुए
  • ली मेरिडियन होटल को विदेशी फूलों से सजाया गया और शिव इस्टेट फार्म हाउस में मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नागपुर इन दिनों एक ऐसी भव्य शादी का गवाह बनी है जिसकी चर्चा गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म तक हो रही है. विश्व प्रसिद्ध हल्दीराम उद्योग समूह के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल और पालीवाल परिवार की बेटी केनीशा के विवाह समारोह ने अपनी भव्यता से सबको हैरान कर दिया है. इस हाई-प्रोफाइल शादी केंद्रीय मंत्री से लेकर उद्योग जगत के लोग जुटे. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने समारोह में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शाही आयोजन: 'ली मेरिडियन' से 'शिव इस्टेट' तक रौनक

हल्दीराम कंपनी के चेयरमैन शिवकिशन अग्रवाल के पोते विवेक की इस शादी के लिए शहर के प्रतिष्ठित स्थानों को दुल्हन की तरह सजाया गया था. बारात के स्वागत के लिए फाइव स्टार होटल 'ली मेरिडियन' को खास तौर पर विदेशी फूलों से महकाया गया. शादी के कार्यक्रमों में 'फायर शो' मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने मेहमानों का दिल जीत लिया. मुख्य समारोह अग्रवाल परिवार के फार्म हाउस 'शिव इस्टेट' में संपन्न हुआ, जहां मेहमानों के लिए शाही इंतजाम किए गए थे.

सोशल मीडिया पर 'हल्दीराम वेडिंग' का जलवा

इंटरनेट पर #HaldiramWedding के नाम से इस शादी की रील्स और तस्वीरें जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही हैं. लोग इसे नागपुर में पिछले कुछ वर्षों में हुई सबसे 'रॉयल' और भव्य शादी बता रहे हैं. इस वैवाहिक बंधन के साक्षी बनने के लिए देश भर से व्यापारिक जगत की दिग्गज हस्तियां, राजनेता और विशिष्ट मेहमान नागपुर पहुंचे. हल्दीराम परिवार की इस खुशहाली में शामिल होने आए मेहमानों के लिए स्वाद और सत्कार का अनूठा संगम देखने को मिला.