'जान दे दो वरना नौकरी से निकलवा देंगे', प्रेमिका के परिजनों की धमकी से तंग आकर पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड

Love Affiar Suicide: गत 15 मार्च को राजधानी मुंबई के कलिना पुलिस मुख्यालय में तैनात 32 वर्षीय पुलिस जवान के सुसाइड करने की घटना सामने आई है. मूल रूप से परभणी के रहने वाले पुलिस ऑफिसर की पहचान भैयासाहेब भीमराव वावले के रूप में हुई है, जिसने प्रेमिका के परिजनों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
32 YEAR OLD POLICE OFFICER, COMMITES SUICIDE

Police Officer Commits Suicide:  महाराष्ट्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 32 वर्षीय पुलिसकर्मी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. सुसाइड नोट में मृतक ने प्रेमिका के माता-पिता को आत्महत्या के लिए दोषी बताया है. सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि प्रेमिका के परिजनों ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि अपनी जान दे दो वरना नौकरी से निकलवा देंगे, जिसके बाद जवान ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी.

गत 15 मार्च को राजधानी मुंबई के कलिना पुलिस मुख्यालय में तैनात 32 वर्षीय पुलिस जवान के सुसाइड करने की घटना सामने आई है. मूल रूप से परभणी के रहने वाले पुलिस ऑफिसर की पहचान भैयासाहेब भीमराव वावले के रूप में हुई है, जिसने प्रेमिका के परिजनों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस दल में चालक के पद पर हुई थी मृतक की नियुक्ति

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पुलिस ऑफिसर भैयासाहेब की नियुक्ति इसी साल 7 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस दल में चालक ड्राइवर के पद पर हुई थी और गत 15 मार्च को प्रेम प्रसंग के चलते कलिना प्रशिक्षण केंद्र में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से मिले एक सुसाइड नोट में प्रेमिका के परिजनों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है. मृतक के पिता का दावा है कि सुसाइट नोट की लिखावट उनके बेटे की ही है.

सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ किया मामला दर्ज

गौरतलब है मृतक द्वारा छोड़े सुसाइड नोट और पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई की वाकोला पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच कर रही है. पिता के मुताबिक मृतक भैय्यासाहेब प्रेम प्रसंग की वजह से परेशान था और कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के पिता द्वारा उसे धमकी दी गई थी.

ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

Advertisement
 मृतक नांदेड की एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे, जिसका युवती के परिजन कड़ा विरोध कर रहे थे. सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका के माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया है. आरोप है की प्रेमिका के पिता भैयासाहेब को धमकी दी थी कि 'या तो जान दे दो, वरना तुम्हारी नौकरी छिनवा देंगे और तुम्हें पुलिस बल से सस्पेंड करवा देंगे'.

प्रेमिका की मां ने भी आत्महत्या करने या फिर नौकरी गंवाने की धमकी दी थी

उल्लेखनीय है सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि प्रेमिका की मां ने भी उन्हें आत्महत्या करने या फिर नौकरी गंवाने की धमकी दी थी. बताया जाता है कि परिजन युवती की शादी कहीं और कराना चाहते थे और इसी वजह से भैयासाहेब को लगातार धमकियां दी जा रही थी. मृतक के सुसाइड के बाद पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: जानें, 9 दिन, 9 दुर्गा, मां दुर्गा के किस स्वरूप की आराधना से आपको मिलेंगे मनोवांछित फल?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: पवित्र चर्च से रेलवे स्टेशन तक, इजरायल में कहां, कितनी तबाही? Jerusalem TelAviv