महाराष्ट्र: सोते समय पैर लगने से भड़का युवक,  सिर पर पत्थर मारकर दोस्त की बेरहमी से की हत्या

Solapur Murder News: सोलापुर में मजदूरी करने वाले महेश गुरुसिद्धप्पा सावळतोटे की हत्या कर दी गई. वजह सिर्फ इतनी कि सोते समय दोस्त सोमनाथ नागनाथ जवळकोठे का पैर गलती से उसे लग गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Maharashtra Hindi News: महाराष्ट्र के सोलापूर में महज एक मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि सोते समय एक दोस्त का पैर दूसरे को लग गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान महेश गुरुसिद्धप्पा सावळतोटे के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. जानकारी के अनुसार, महेश मैदान में सो रहा था, तभी वहां मौजूद सोमनाथ नागनाथ जवळकोठे का पैर गलती से महेश को लग गया.

पैर लगने की इस छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आग बबूला सोमनाथ ने पास ही पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और महेश के सिर पर दे मारा.

मौके पर ही हो गई मौत

हमला इतना जोरदार था कि महेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों को शराब की लत थी और वारदात के वक्त भी वे नशे में थे.

घटना की सूचना मिलते ही MIDC पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी सोमनाथ जवळकोठे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर डेढ़ साल किया शोषण; वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल

(सोलापूर से सौरभ वाघमारे की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
फंस गए अभिषेक बनर्जी? प्रॉपर्टीज को लेकर क्यों मिल गया नोटिस