Pune: पिता ने मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, हिम्मत जुटा पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; 6 लड़कियां भी लापता

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे के लोणावला से अगस्त 2024 की घटना सामने आई है. आरोप है कि पिता ने नशे की हालत में अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप किया. बेटी ने अब आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने ही अपनी बेटी का रेप किया. घटना अगस्त 2024 की बताई जा रही है, जिसमें अब करीब डेढ़ साल बाद लोणावला ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में बताया गया है कि पिता ने नशे की हालत में अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया.

इस घटना के बाद पीड़िता इस कदर दहशत में थी कि उसने चुप्पी साध ली. अब पीड़िता की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उस रात का खौफ उसके मन से नहीं निकला. आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया. पीड़िता ने सबसे पहले 3 मई 2026 को छत्रपति संभाजीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी. चूंकि वारदात लोणावला में हुई थी, इसलिए वहां 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर मामला आगे की जांच के लिए लोणावळा ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया है.

सोरतापवाडी में भी नाबालिग से गैंगरेप

वहीं, पुणे के सोरतापवाडी इलाके की नर्सरी में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की को दो दरिंदों ने अपना निशाना बनाया. आरोपी आकाश रामहरी ओव्हाल और अभिजीत खंडागले पिछले कई दिनों से उस बच्ची का पीछा कर रहे थे, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. आरोपियों ने बच्ची को एक सुनसान स्थान पर मिट्टी के ढेर के पीछे खींच लिया और वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. उरुळी कांचन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया है.

48 घंटों में रहस्यमय तरीके से गायब हुईं 6 लड़कियां

वारदात सिर्फ बलात्कार तक सीमित नहीं है. पुणे में अब एक नया और खौफनाक ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पिछले मात्र 48 घंटों में 6 नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हुई हैं. लापता होने वाली लड़कियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है. इनमें प्रभावित इलाके नरे, वानवडी, फुरसुंगी, हडपसर, काळेपडळ और वाघोली हैं.

Advertisement
  • नरे: यहां से दो लड़कियां लापता हुई हैं, आरोप है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने लालच देकर अगवा किया है.
  • हडपसर और फुरसुंगी: यहां से 17 और 16 साल की लड़कियां लापता हुई हैं.
  • वानवडी: साढ़े 17 साल की किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है.

पुलिस के सामने अब इन 6 बच्चियों को ढूंढने की बड़ी चुनौती है. आशंका जताई जा रही है कि किसी संगठित गिरोह ने इन मासूमों को लालच देकर अगवा किया है.

क्राइम में 5वें नबंर पर पुणे

पुणे को  महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और विद्या का केंद्र माना जाता है. पुणे नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2024 की रिपोर्ट में यौन अपराधों के मामले में पांचवें नंबर पर है. पुणे में ऐसे 244 गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं. अपराध के मामले में पुणे दिल्ली, जयपुर, मुंबई और हैदराबाद के बाद आता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi की सादगी विपक्ष के लिए नौटंकी? बीच Debate भिड़ गए BJP-SP प्रवक्ता