4 दिन की हिरासत में भेजा गया इंजीनियरिंग स्टूडेंट अयान शेख, टेलीग्राम ग्रुप पर आतंकी विचारधारा फैलाने का आरोप

ATS सूत्रों के मुताबिक, पिछले 8 से 10 महीनों के दौरान शेख कई एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों में सक्रिय था. इन चैनलों में अलग-अलग देशों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं और कुछ सदस्य कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े बताए गए हैं, जो फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेट-क्राइम ब्रेनवॉश मॉडल का खुलासा (AI इमेज).
मुंबई:

महाराष्ट्र एटीएस द्वारा UAPA की धाराओं में गिरफ्तार इंजीनियरिंग स्टूडेंट अयान शेख को आज  तीसरी बार कोर्ट में पेश किया गया. अयान की 8 दिनों की रिमांड मांगते हुए ATS में कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार शख्स सोशल मीडिया पर टेलीग्राम नाम के एप्प के एक ग्रुप में शामिल था और उसके जरिए कुछ प्रतिबंध ऑर्गेनाइजेशंस की आईडियोलॉजी का प्रचार-प्रसार कर रहा था. ATS ने कोर्ट को यह भी बताया कि उस ग्रुप में दूसरे देशों से भी कई लोग जुड़े थे और उनके साथ मिलकर अयान ऐसी गतिविधियां कर रहा था जो कानूनन गलत था. 

इस्लामिक पॉलिटिक्स नामक ग्रुप में जुड़ा था अयान शेख

ATS ने कोर्ट को बताया कि ग्रुप का नाम इस्लामिक पॉलिटिक्स था और इस ग्रुप पर एटीएस ने कई दिनों से नजर बना रखी थी. एटीएस के मुताबिक इस ग्रुप में  प्रतिबंधित आर्गेनाइजेशन के प्रचार-प्रसार के लिए कई पोस्ट किये जा रहे थे, जिन्हें अयान लाइक कर रहा था और साथ ही कई दूसरे लोगों को टैग कर उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर कर रहा था. 

8 अलग-अलग ईमेल आईडी यूज कर रहा था अयान शेख

इस ग्रुप में कई लोग शामिल थे, जिनके बारे में ATS को अयान के जरिए जानकारी हासिल करनी है. ATS  ने कोर्ट को यह भी बताया कि अयान के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जप्त किया गया. ATS ने कोर्ट को बताया कि अयान 8 अलग-अलग ईमेल आईडी को भी ऑपरेट कर रहा था जिसकी जांच उन्हें करनी है और कुछ चीजों का पंचनामा अभी बाकी है इस लिए कस्टडी चाहिए. 

अयान के वकील ने कहा- सभी आरोप झूठे

अयान के वकील इब्राहिम के एम ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल पर लगे सभी आरोप झूठे हैं और महज़ एक टेलीग्राम ग्रुप का हिस्सा होने की वजह से किसी को UAPA के अंदर गिरफ्तार कर लेने की कानून इजाजत नहीं देता है. अदालत ने अयान शेख को 16 मार्च तक एटीएस कस्टडी में भेज दिया है. वही अयान ने आज कोर्ट में आज यह भी कहा है कि एटीएस के अधिकारी उसके साथ ग़लत बर्ताव करते है. 

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन नफरत भरे कंटेंट से इंजीनियरिंग छात्र का ब्रेनवॉश, महाराष्ट्र ATS की जांच में कई खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
LPG Price Controversy: 'तो Cycle से चलेंगे Samajwadi Party वाले' क्या बोले Manoj Kaka? | War News