महाराष्ट्र: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश, फिल्मी है पूरी कहानी

Chhatrapati Sambhajinagar murder case: रिटायर्ड प्रोफेसर राजाभाऊ सुभराव लोंढे की हत्या की यह गुत्थी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. मुख्य आरोपी विशाल राठोड ने करीब डेढ़ महीने पहले ही इस हत्या की साजिश रच ली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Retired professor murder Maharashtra

छत्रपति संभाजीनगर में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. जिसे दोस्त समझा, वही कातिल निकला. सोशल मीडिया पर 'लाला' के नाम से मशहूर रील स्टार विशाल राठौड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक रिटायर्ड प्रोफेसर की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया.

वेब सीरीज जैसी साजिश: 40 दिन बाद खुला राज

रिटायर्ड प्रोफेसर राजाभाऊ सुभराव लोंढे की हत्या की यह गुत्थी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. मुख्य आरोपी विशाल राठोड ने करीब डेढ़ महीने पहले ही इस हत्या की साजिश रच ली थी. पुलिस ने इस मामले में विशाल के साथ उसके साथी आकाश पवार और करण आडे को भी गिरफ्तार किया है.   

50 लाख का विवाद और 'हनी ट्रैप' का एंगल

जांच में सामने आया है कि यह पूरी हत्या 50 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुई है. पुलिस अब इस मामले की जांच 'हनी ट्रैप' के नजरिए से भी कर रही है. बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय प्रोफेसर और 24 वर्षीय विशाल के बीच दोस्ती एक महिला के माध्यम से हुई थी. उस महिला की इस हत्याकांड और पैसों के विवाद में क्या भूमिका है, इसकी गहन जांच जारी है.


टाइमलाइन

आरोपियों ने बेहद ठंडे दिमाग से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.

3 फरवरी: विशाल राठौड ने गेवराई तांडा इलाके में 'गुप्तधन' मिलने का झांसा देकर पहले ही 8-8 फुट के दो गहरे गड्ढे खुदवा लिए थे.

Advertisement

5 फरवरी: पार्टी के बहाने प्रोफेसर लोंढे को बाहर बुलाया गया. रात में मौका पाकर विशाल ने लोंढे की ही बंदूक छीनकर उन पर गोलियां चला दीं. हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में डालकर आरोपी रात भर शहर में घूमते रहे.

6 फरवरी: तड़के सुबह 6 बजे शव को जंगल में दफना दिया गया. सुबह 11 बजे जेसीबी बुलाकर गड्ढे को पूरी तरह भरवा दिया गया ताकि किसी को शक न हो.

Advertisement

8 फरवरी: पुलिस को गुमराह करने के लिए विशाल, लोंढे का मोबाइल लेकर पुणे चला गया. वहां से उसने अंग्रेजी में एक स्टेटस डाला: "I m in personal work – 20, 25 dont disturb", ताकि सबको लगे कि प्रोफेसर सुरक्षित हैं और किसी निजी काम में व्यस्त हैं.

10 मार्च: परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.

15 मार्च: कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकाला.


सोशल मीडिया का 'लाला' और लग्जरी लाइफस्टाइल

मुख्य आरोपी विशाल राठौड सोशल मीडिया पर 'लाला' के नाम से विख्यात है और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं. विशाल अपनी रील में महंगी कारों और हाई-एंड स्मार्टफोन्स का प्रदर्शन करता था. 22 मार्च 2025 को उसने महज 23 साल की उम्र में 'जैग्वार' जैसी लग्जरी कार खरीदने का वीडियो भी शेयर किया था.

Featured Video Of The Day
Netanyahu का नया वीडियो आया सामने, क्या इजरायली PM जिंदा नहीं हैं? आखिर क्या है मौत का सच? Iran War