- छत्रपती संभाजीनगर-अहिल्यानगर रोड पर देर रात ऑटो रिक्शा पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई
- मृतकों की पहचान रईस हासिम शेख और रुक्मिणी येणगे के रूप में हुई है, पुलिस कारण पता लगा रही है
- घायल दो युवतियों का इलाज घाटी अस्पताल में जारी है, सभी पीड़ित रांजणगांव के शिवनेरी कॉलोनी के निवासी हैं
महाराष्ट्र में छत्रपती संभाजीनगर-अहिल्यानगर रोड पर सोमवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ. अहिल्यानगर की ओर जा रहा यात्रियों से भरा एक ऑटो रिक्शा पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस दिल दिहला देने वाले एक्सीडेंट के वीडियो दिल दहला देने वाले हैं. हादसे के बाद ड्राइवर की बॉडी ऑटो में फंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
ऑटो की शीट काटकर ड्राइवर को निकाला
छत्रपती संभाजीनगर-अहिल्यानगर पर हुई घटना की सूचना मिलते ही पदमपुरा अग्निशमन केंद्र की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. हादसा इतना भयावह था कि ऑटो चालक वाहन के अंदर ही फंसा हुआ था. अग्निशमन दल के जवानों ने रेस्क्यू टूल्स की मदद से ऑटो की शीट काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला.
आखिर, कैसे हुआ हादसा?
घायलों को तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घाटी अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों के नाम रईस हासिम शेख और रुक्मिणी येणगे बताए गए हैं. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है आखिर हादसे के पीछे की वजह क्या है?
ये भी पढ़ें :- बेंगलुरु में पाइपलाइन चैंबर से मिला छात्र का शव, हादसा या लापरवाही, जांच जारी
इस हादसे में शीतल मोरे और पायल वरदे नामक दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका घाटी अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित रांजणगांव स्थित शिवनेरी कॉलोनी के निवासी हैं.
ये भी पढ़ें :- बिहटा में भोजपुर के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे














