मुंबई में कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ा हादसा, खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरा बच्चा, मौत

Child Drowned in Water Filled Pit: मुंबई के मलाड ईस्ट में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक बच्चा खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. इससे उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फोटो- एआई.

Mumbai News: मुंबई के मलाड ईस्ट में एक कंस्ट्रक्शन साइट (Construction Site Malad East) के गड्ढे में गिरकर 8 साल के बच्ची की मौत हो गई. बच्चे की पहचान दिव्यांश राजेश मौर्य के रूप में हुई है. उसे BMC के कांदिवली स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही बच्चे ने शुक्रवार तड़के 3:52 बजे दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, कुरार गांव थाना क्षेत्र के अंबवाड़ी स्थित छगन पटेल चॉल में दिव्यांश गुरुवार (19 मार्च)  को रात लगभग 8 बजे कंस्ट्रक्शन साइट पर 'मौली कंस्ट्रक्शन' द्वारा खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिर गया था. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई. बच्चे को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल में ले गए.

गेंद लेने गया था बच्चा

पुलिस ने सुबह बताया कि बच्चा अपनी गेंद लेने की कोशिश में साइट के अंदर चला गया था और गलती से पानी भरे गड्ढे में गिर गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मेडिकल ऑफिसर ने दिव्यांश को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बिजली गिरी और धू-धू कर जलने लगा पेड़, बारिश के बीच अनोखा नजारा, हर कोई हैरान

Featured Video Of The Day
NDTV Nava Punjab Summit 2026: अपने गानों के जरिए Jasbir Jassi कैसे बता रहे पंजाब की खासियत?