अशोक खरात को एक और झटका, पत्नी और करीबी की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर

Ashok Kharat Wife Death: .पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी कार समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.मृतकों की पहचान जितेंद्र शेलके (55) और उनकी पत्नी अनुराधा शेलके (50) के रूप में हुई है. हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ashok kharat news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक के स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई है
  • हादसा महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर ट्रक से उनकी कार की टक्कर से हुआ है
  • जितेंद्र शेलके अशोक खरात के बिजनेस पार्टनर और शिवानिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष थे, जो कई मामलों में गिरफ्तार हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

नासिक में महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत के बाद फंसे स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात को एक और बड़ा झटका लगा है. अशोक के एक करीबी और उसकी बीवी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई.घटना महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में हुई है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी कार समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.मृतकों की पहचान जितेंद्र शेलके (55) और उनकी पत्नी अनुराधा शेलके (50) के रूप में हुई है. हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

पत्नी के साथ खरात का सहयोगी भी था

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र शेलके नासिक के गॉडमैन अशोक खरात का करीबी सहयोगी था. खरात को बलात्कार और धोखाधड़ी समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया गया है. शेलके खरात का बिजनेस पार्टनर भी था और अशोक खरात की ओर से बनाई गई शिवानिका ट्रस्ट का उपाध्यक्ष भी था. हादसा दोपहर करीब 12 बजे कोपरगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत धोत्रे गांव के पास हुआ. यह इलाका मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है.पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र शेलके अपनी कार चलाते हुए पत्नी और बेटे के साथ छत्रपति संभाजीनगर से ठाणे जा रहे थे. वे मुंबई‑नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे से होकर यात्रा कर रहे थे. जब उनकी कार धोत्रे इलाके में पहुंची, तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.इस भीषण हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी अनुराधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोपरगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज किया गया है.
अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि हादसे की असली वजह जानने के लिए आरटीओ और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से क्रैश एनालिसिस किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें-  अशोक खरात केस के अहम गवाह की रोड एक्सीडेंट में मौत, हादसा या हत्या? विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें- अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा' गिरफ्तार: महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा
 

Featured Video Of The Day
नमस्कार की जगह खुदा हाफिज, CCTV बंद करके... नागपुर में NGO की आड़ में रियाज काजी के घिनौने काम?
Topics mentioned in this article