अशोक खरात यौन शोषण मामला: 150 विदेश यात्रा, परिवार संग दक्षिण कोरिया का टूर, फैशनेबल लुक में नजर आए स्वयंभू बाबा

Ashok Kharat Case: नासिक में गिरफ्तार अशोक खरात उर्फ कैप्टन को लेकर हर दिन चौंकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं. अब ये सामने आया है कि खरात ने 150 विदेश यात्राएं कीं. जिसमें वो काफी फैशनेबल लुक में नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ashok Kharat Sexual Abuse Case: महाराष्ट्र के नासिक से रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे उसकी पहुंच रसूक और प्रभाव की तस्वीर साफ हो रही है. वहीं इस मामले में हर दिन चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है. खुद को ‘कैप्टन' और 'धर्मगुरु' कहने वाला आरोपी अशोक खरात ने कथित तौर पर लगभग 150 विदेश यात्राएं कीं. खरात ने हाल ही में अपने परिवार संग दक्षिण कोरिया यात्रा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में वो आधुनिक और फैशनेबल लुक में नजर आ रहा है, जो आध्यात्मिक छवि से बिलकुल अलग है.

फैशनेबल लुक में नजर आ रहा अशोक खरात

दरअसल, आरोपी अशोक खरात भोले-भाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाया और बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी की. आरोपी ने अपने प्रभाव और छवि का इस्तेमाल हथियार की तरह किया. खुद को ‘कैप्टन' और 'धर्मगुरु' कहने वाला आरोपी अशोक खरात इन वायरल तस्वीरों में आधुनिक और फैशनेबल लुक में नजर आ रहा है.

खरात की विदेश यात्रा की जांच कर रहीं एजेंसियां

बता दें कि जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन विदेश यात्राओं पर खर्च किए गए पैसे जबरन वसूली और धोखाधड़ी के माध्यम से जुटाई गई है? 200 करोड़ की संपत्ति, आपत्तिजनक वीडियो, हथियार और अघोरी अनुष्ठानों के सबूत बरामद होने के बाद अशोक खरात की ये फैशनेबल तस्वीरें सामने आई है.

हिडन कैमरों से 58 महिलाओं का बनाया  वीडियो

खुद को न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात उर्फ कैप्टन लोगों के मन में डर और आस्था दोनों पैदा करता था. महिलाओं को विश्वास दिलाया जाता था कि उनकी जिंदगी की समस्याएं खत्म हो जाएगी, लेकिन असल में वो उन्हें एक ऐसे जाल में फंसा रहा था, जहां से निकलना मुश्किल था. सम्मोहन, नशीला पदार्थ और ब्लैकमेल इन तीन हथियारों के सहारे उसने अपना काला साम्राज्य खड़ा कर लिया. दरअसल, आरोपी खरात ने महिलाओं को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ दिया, सम्मोहित किया और उनके साथ दुष्कर्म किया. हिडन कैमरों से 58 महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: अशोक खरात मामले में आयकर विभाग की एंट्री! संपत्तियों की होगी जांच, दानदाताओं-साझेदार भी निशाने पर

Featured Video Of The Day
MP के गुना में Adani Group की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव,CM Mohan Yadav और Pranav Adani रहे मौजूद
Topics mentioned in this article