180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो... आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर

Amravati News: अमरावती में नाबालिग लड़कियों के शोषण और ब्लैकमेल मामले में जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई पुलिस की मौजदूगी में की गई. आरोपी अयान ने 180 लड़कियों का यौन शोषण किया है, उसके फोन में 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Amravati News: नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर.

महाराष्ट्र के अमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले मुख्य आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है. जिला प्रशासन ने बुधवार 15 अप्रैल को मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर के परतवाड़ा स्थित घर पर यह कार्रवाई की. आरोपी अयान लंबे समय से नाबालिगों को ब्लैकमेलिंग कर उनका शोषण कर रहा था. उसके फोन में 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं. आरोपी AIMIM से जुड़ा है.

दरअसल, नाबालिग लड़कियों के यौन शौषण और ब्लैकमेलिंग का मामला भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद सामने आया था. उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि आरोपी ने नाबालिग लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए. इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई. इसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी अयाज को पकड़ा था. 

11 तोले सोने के कड़े के लिए महिला मित्र ने रची लूट की साजिश, डॉक्टर बोले- आलिया खुद को बताती थी सचिव

Advertisement

पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई 

बुधवार को जिला प्रशासन की टीम पुलिस के साथ परतवाड़ा स्थित आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर के घर पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया. 
  
AIMIM का पदाधिकारी रह चुका है आरोपी 

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी के कुछ वीडियो और तस्वीरे वायरल हुईं. जिससे खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज AIMIM का पदाधिकारी भी रह चुका है. वायरल वीडियो में वह एमआईएम शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से नियुक्ति पत्र लेते हुए और असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं के मंच पर रील बनाते हुए नजर आ रहा है. हालांकि बाद में उसके इंस्टाग्राम से कई वीडियो हटा दिए गए. 

Advertisement

खून से भरी मांग... किशोरी को बंगाल ले गई युवती, समलैंगिक संबंध के लिए रूमाना खातून ने नव्या बनकर रची साजिश

21 तक रिमांड पर है आरोपी 

आरोपी मोहम्मद अयाज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अचलपुर न्यायालय में पेश किया था. अदालत ने उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.  

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav