क्या सिर्फ पुलिस की फाइलों में 'फरार', AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने तो कर ली निदा खान से मुलाकात

Nida Khan: पुलिस ने 26 मार्च को निदा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है. वहीं, आज नासिक कोर्ट निदा खान के अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने निदा खान से मुलाकात का किया दावा.

Nashik TCS Case: नासिक स्थित टीसीएस (TCS) कंपनी के ऑफिस में यौन और धार्मिक उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोसेस एसोसिएट निदा खान का ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता इम्तियाज जलील ने समर्थन किया है. इसके अलावा जलील ने निदा खान से मुलाकात का दावा किया है. इस मुलाकात के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि टीसीएस मामले में केस दर्ज होने के बाद से निदा खान फरार चल रही है.

फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. इस बीच, AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने निदा खान का समर्थन करते हुए उनके परिवार से मुलाकात की है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में जलील ने कहा कि भले ही पूरी दुनिया खिलाफ हो जाए, लेकिन वे निदा और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. जलील ने अपने संबोधन के दौरान मीडिया की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा और मामले को कवर करने के तरीके पर सवाल उठाए.

एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

AIMIM नेता ने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिनके पास गृह मंत्रालय का भी प्रभार है. जलील ने प्रशासन पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में नाकाम रहने और विभाजनकारी बयानबाजी को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. जलील ने राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है तो उसे "अपने थाने बंद करके घर बैठ जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफ़ा देकर नागपुर लौट जाना चाहिए.

पिछली सुनवाई में वकील ने निदा खान के गर्भवती होने का किया था दावा

कोर्ट में आज जांच अधिकारी और शिकायतकर्ता लिखित जवाब दाखिल करेंगे. इस पर कोर्ट विचार करेगा और अग्रिम जमानत पर को लेकर अपना आदेश देगा. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान निदा खान के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए उसके गर्भवती होने की दलील दी थी. साथ ही कहा था कि टीसीएस में महिलाओं के उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोपों पर उसका कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, 8वीं आरोपी निदा फरार

यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन निदा खान फरार है. सभी आरोपी कर्मचारियों को टीसीएस पहले ही निलंबित कर चुकी है.  मुख्य आरोपियों तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज शेख, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी और रजा रफीक मेमन को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.

पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर इकट्ठा किए सबूत

जब पुलिस को पहली शिकायत मिली तो पुलिस ऑफिस के अंदर सबूत जुटाने के लिए 40 दिनों तक अंडर कवर ऑपरेशन चलाया था. 6 महिला कॉनस्टेबल और एक महिला पुलिस अफसर को सफाईकर्मी बनाकर भेजा था, जहां उन्होंने पूरी जानकारी इकट्ठा की. इससे पता चल गया कि यहां पूरे सिंडिकेट की तरह काम किया जा रहा है.

Advertisement

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • दानिश एजाज शेख
  • तौसिफ बिलाल अत्तर
  • रजा रफीक मेमन
  • शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी
  • मोहम्मद शफी शेख
  • आसिफ आलम आफताब आलम अंसारी
  • निदा एजाज खान (फरार)
  • अश्विनी अशोक चेनानी

ये भी पढ़ें- जेल या बेल? निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, पूरे एक महीने तक पुलिस को छकाती आई है मुख्य आरोपी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Bulldozer Action: आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं!