VIDEO: उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल, जानें क्यों हैं नाराज

उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में एक साध्वी ने विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश कर दी. मंदिर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने समय रहते उन्हें बचा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ujjain Sadhvi Suicide Attempt Video: उज्जैन के प्रसिद्ध गढ़ कालिका मंदिर में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक साध्वी ने सबके सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश कर दी. मंदिर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हालात बेकाबू होते नजर आए. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि साध्वी ने ये कदम उठाने की कोशिश कर दी.

गढ़ कालिका मंदिर में अचानक बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर का है. रविवार दोपहर करीब 12 बजे किन्नर अखाड़े की साध्वी काली नंद गिरी मंदिर में आरती में शामिल होने पहुंची थीं. आरती के दौरान मंदिर में काफी भीड़ थी, ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें थोड़ा हटकर खड़े होने को कहा गया.

छोटी बात पर बढ़ा विवाद

मंदिर प्रबंधन के कहने पर साध्वी नाराज हो गईं. उन्होंने इस बात को अपमानजनक मानते हुए माफी की मांग की. वहीं मंदिर के कर्मचारियों और गार्ड्स से उनकी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Advertisement

गुस्से में उठाया खतरनाक कदम

विवाद बढ़ने के बाद साध्वी गुस्से में अपनी कार के पास गईं और वहां से पेट्रोल लेकर आईं. इसके बाद उन्होंने सबके सामने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगीं. यह दृश्य देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया.

लोगों और पुलिस ने टाली बड़ी घटना

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और साध्वी को रोकने का प्रयास किया. इसी बीच सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर साध्वी को शांत कराया और उन पर पानी डालकर स्थिति को काबू में किया.

Advertisement

सुरक्षा के लिए मंदिर का गेट बंद

घटना के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर का एक गेट बंद कर दिया गया, जबकि दूसरे गेट से श्रद्धालुओं के दर्शन जारी रखे गए. इससे किसी भी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था को रोका जा सका. घटना के बाद पुलिस साध्वी को समझाइश देकर थाने ले गई, जहां उनकी शिकायत को लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है. 

मंदिर प्रभारी मूलचंद जाटवा के अनुसार, साध्वी से सिर्फ व्यवस्था बनाए रखने के लिए साइड में होने को कहा गया था, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Featured Video Of The Day
Pakistan को सेना प्रमुख Upendra Dwivedi का कड़ा संदेश! | Breaking | Shehbaz-Munir | NDTV India | TOP