Video: सरिया महिला के पेट के आर-पार, उज्जैन नगर निगम की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा 

Ujjain News: यह दर्दनाक हादसा देसाई नगर स्थित निर्माणाधीन नाले के पास हुआ, जहां से गुजर रही मिला अचानक गिर गई और नाला निर्माण के लिए लगा एक सिरया उसके पेट के आर-पार हो गया. गंभीर हालत में महिला का एसएस अस्पताल में ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Iron Rod Pierces Through Woman Stomach in Ujjain

Iron Rod Pierces Through Woman Stomach in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार को नगर निगम की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन नाले से निकले सरियों के जाल पर एक महिला गिर गई. हादसा इतना भयावह था कि लोहे का सरिया महिला के पेट को चीरते हुए आर-पार निकल गया.

ऑपरेशन कर पेट से निकाला गया सरिया 

जानकारी के अनुसार, मक्सी रोड निवासी प्रेमलता होरया सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे काम खत्म कर घर लौट रही थी. इसी दौरान देसाई नगर स्थित निर्माणाधीन नाले के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सरियों पर जा गिरी, जिससे एक सरिया उनके पेट के आर-पार हो गया. घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान उधर से गुजर रहे महापौर ने घायल महिला को देख फ्रीगंज स्थित एसएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन कर महिला के पेट से सरिया निकाला गया. डॉ. एसएस गुप्ता के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Advertisement

नगर निगम की लापरवाही से हादसा

दरअसल, देसाई नगर में सड़क चौड़ीकरण के चलते नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लगाए जा रहे सरिए के जाल खुले पड़े हैं. सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं थे. मौके पर पहुंचे पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने भी नगर निगम की लापरवाही से घटना होना बताया. इससे एक बार फिर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था और नगर निगम की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

जिंक फास्फाइड ने एसिड के साथ मिलकर बनाई फॉस्फीन गैस, इसी से गई मुंबई के डोकाडिया परिवार की जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन टूटी, 40 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठा
Topics mentioned in this article