विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु को धोखा देने और करियर 'बर्बाद' के दावों पर नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, पत्नी शोभिता धुलिपाला ने रिश्ते पर कही ये बात

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के बीच सबसे पहले 2022 में नजदीकियों की खबरें आई थीं. ये बातें नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु के तलाक के करीब एक साल बाद उड़ने लगी थी.

सामंथा रुथ प्रभु को धोखा देने और करियर 'बर्बाद' के दावों पर नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, पत्नी शोभिता धुलिपाला ने रिश्ते पर कही ये बात
शोभिता ने नागा से अपने रिश्ते पर की बात
Social Media
नई दिल्ली:

2024 दिसंबर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला के लिए बहुत ही खास महीना रहा. इसी महीने दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई और अपने रिश्ते को सात जन्मों के लिए पक्का कर लिया. इसी साल अगस्त में दोनों ने सगाई की थी. जब तक उनकी सगाई की ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई थी, तब तक शोभिता और चैतन्य ने अपने रिश्ते के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा था. जबकि इनके लिंकअप को लेकर लंबे समय से बातें बन रही थीं.अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद शोभिता ने Galatta Plus के साथ एक बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ को मिल रही पब्लिक अटेंशन पर बात की और बताया कि वह इससे कैसे निपटती हैं.

क्या बोलीं शोभिता धूलिपाला?

इस बातचीत में जब शोभिता से उनकी पर्सनल लाइफ पर लोगों का अटेंशन और वह उससे कैसे अलग रहती हैं, इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इन सभी चीजों ने मुझे यह सिखाया है. हां कुछ अटेंशन तो मिली लेकिन मुझे लगता है कि लोग एक्साइटेड होते हैं. मैं अपनी जिंदगी जी रही थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझसे किस तरह के रिएक्शन की उम्मीद की जा रही थी. मैं अपनी जिंदगी में एक बहुत अच्छी जगह पर हूं. समय के साथ मुझे इस बात का और भी ज़्यादा यकीन होता जा रहा है कि मैं कौन हूं. मैं अलग-अलग तरह के विचारों के बीच भी बहुत आराम से रह सकती हूं बिना उनका लोड अपने दिमाग पर लिए."

उन्होंने आगे कहा, "हर चीज के बारे में आम तौर पर इतनी ज्यादा बातचीत होती है कि इतनी ज्यादा गरमा-गरमी होती है. यह मौसम की तरह है. समाज का भी अपना एक मौसम होता है. इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, यह हमेशा के लिए नहीं रहता. मौसम बदलने वाला है. मुझे लगता है कि यह समझने के लिए इंसान का अपने आप में स्टेबल होना बहुत जरूरी है."

इन दोनों एक्टर्स के बीच सबसे पहले 2022 में नजदीकियों की खबरें आई थीं. ये बातें नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु के तलाक के करीब एक साल बाद उड़ने लगी थी. हालांकि शुरुआत में उन्होंने डेटिंग की अफवाहों पर पब्लिकली कुछ भी न कहने का फैसला किया था, लेकिन जब फैंस ने उन्हें एक ही लोकेशन से वेकेशन फोटोज शेयर करते हुए और ट्रिप्स पर साथ देखा तो रिश्ते की अटलकलें तेज हो गईं.

नागा और शोभिता के रीसेंट प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट पर बात करें तो शोभिता को आखिरी बार तेलुगू क्राइम थ्रिलर सीरीज 'Cheekatilo' में देखा गया था जो जनवरी 2026 में Prime Video पर रिलीज हुई थी. अब वह जाने-माने फिल्ममेकर पा रंजीत के डायरेक्शन में बन रही बेहद चर्चित तमिल साइंस-फिक्शन फ्यूचरिस्टिक ड्रामा 'Vettuvam' में नजर आएंगी.

वहीं चैतन्य अपनी आने वाली फिल्म 'Vrushakarma' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म की पहली झलक हाल ही में सामने आई है, जिससे यह इशारा मिलता है कि इसकी कहानी में हॉरर, पौराणिक कथाओं, एडवेंचर और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. कार्तिक दंडू के डायरेक्शन में बनी और BVSN प्रसाद व सुकुमार द्वारा 'श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा' और 'सुकुमार राइटिंग्स' के बैनर तले निर्मित इस प्रोजेक्ट में चैतन्य के साथ मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में 'लापता लेडीज' के लिए मशहूर स्पर्श श्रीवास्तव के अलावा जयराम और जरीना वहाब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

समांथा रुथ प्रभु ने कब की दूसरी?

समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक साल 2022 में हुआ था. इस तलाक के बाद समांथा का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु से जोड़ा जाने लगा लेकिन समांथा ने अपने इस रिश्ते को बड़ा ही लो प्रोफाइल रखा. साल 2025 में उन्होंने सीधे अपनी शादी की तस्वीरों से फैन्स को हैरान कर दिया.  रिश्ते के अलावा अगर वर्क लाइफ की बात करें तो दोनों ने साथ में द फैमिली मैन सीजन-2 और सीटाडेल-हनी बनी में साथ काम किया था.

समांथा नेट वर्थ

समांथा रुथ प्रभु ने साल 2010 में तमिल रोमांकि ड्रामा  Ye Maaya Chesave से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके साथ समांथा को आज काम करते हुए 16 साल हो गए हैं. इतने समय में अलग-अलग फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, डील्स, प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियां मिलाकर समांथा की नेटवर्थ करीब 100 से 110 करोड़ बताई जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com