सिंहस्थ को लेकर इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की बैठक, 11 किन्नर संतों का किया पट्टाभिषेक

Madhya Pradesh News: सिंहस्थ में अखाड़े की व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई. इस अवसर पर चार किन्नर संतों को महामंडलेश्वर ओर सात को श्री महंत की उपाधि दी गई. दुग्धाभिषेक के बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट्टाभिषेक की रस्म पूरी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में साधु संत सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियों में जुट गए. इसी कड़ी में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की बैठक हुई, जिसमें देशभर से आए किन्नर संत और पदाधिकारी शामिल हुए. आयोजन में 11 किन्नर संतों का पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर और श्रीमहंत की उपाधि दी गई.

शिवांजलि गार्डन में हुई बैठक 

सिंहस्थ में अखाड़े की व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई. इस अवसर पर चार किन्नर संतों को महामंडलेश्वर ओर सात को श्री महंत की उपाधि दी गई. सभी का चांदी के शंख से दुग्धाभिषेक के बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट्टाभिषेक की रस्म पूरी की. इसके बाद केसरिया शॉल ओढ़ाकर फूलों की वर्षा कर किया. बैठक में किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र जी भी शामिल हुए. 

ये बने महामंडलेश्वर और महंत 

आयोजन में सूरत के दिलीपनंद गिरी, तेलंगाना के महाकालीनंद गिरी, राजस्थान के कामाख्यानंद गिरी सीतारमण और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ गढ़ी मानिकपुर की रेखानंद गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया. वहीं गुजरात की नंदिनीनंद गिरी, महाराष्ट्र के अकोला से गणेशानंद गिरी, इंदौर की सुनहरी नंद गिरी, आकांक्षा नंद गिरी, गुंजन नंद गिरी, अलोपी नंद गिरी और खुशीनंद गिरी को श्रीमहंत बनाया गया.

जमीन की मांग 

बैठक में अखाड़े के पदाधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ को लेकर दो दिनों से मंथन किया जा रहा है. अखाड़े की परंपराओं, नियमों और संगठन को मजबूत करने के साथ ही तय किए कि तय किया कि अन्य अखाड़ों के महामंडलेश्वरों की तरह किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वरों के लिए भी अलग से भूमि उपलब्ध करने की सरकार से यह मांग की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि सिंहस्थ में किन्नर अखाड़ा भी सक्रिय रूप से भाग लेकर शिप्रा तट पर धार्मिक अनुष्ठान और स्नान करेगा. साथ ही किन्नर समाज के उत्थान को लेकर भी कई निर्णय लिए गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भोपाल में बेखौफ बदमाश, हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग, घायल का पीछा कर दागी गोलियां

Featured Video Of The Day
SP Leader Gargi Patel Beaten Video: यूपी में सपा नेता की पिटाई, शुरू हो गई सियासी लड़ाई! | #viral
Topics mentioned in this article