Rape And Blackmailing Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से लंबे समय तक रेप किया और फिर विधवा की बेटी पर बुरी नजर रखते हुए शादी से मुकर गया. आरोपी विधवा को बेटी से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था और विधवा के बनाए आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. विधवा की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.
विधवा महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
रिपोर्ट के मुताबिक मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने 5 मई को मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. आपबीती सुनाते हुए महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी.
शादी का भरोसा दिलाकर विधवा के साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए
पीड़िता के मुताबिक शुरुआत में आरोपी ने महिला के प्रति सहानुभूति जताई और धीरे-धीरे उसके घर आने-जाने लगा. आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है और वह उसकी बातों में आ गई. आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने घर ले गया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
शादी का दबाव डालने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पर जब भी वह शादी का दबाव डालती थी तो आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. विरोध करने पर उसने महिला के साथ कई बार मारपीट भी की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी. थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि आरोपी के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध हैं. उसकी नजर उसकी बेटी पर भी थी.
दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की है जांच
महिला की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रविकांत शर्मा निवासी बाघराज वार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं.
ये भी पढ़ें-10 साल तक किया यौन उत्पीड़न, फिर बुर्का पहनने के लिए बनाने लगे दवाब, पीड़िता की शिकायत पर धरे गए 4 आरोपी














