मध्य प्रदेश की ‘लापता लेडीज’ संकट, हर दिन 130 महिलाएं गायब, 68 हजार से ज्यादा अब भी लापता

साल दर साल आंकड़े चिंता बढ़ाते हैं. 2020 में 30 हजार से ज्यादा महिलाएं लापता हुईं. 2021 में यह संख्या 39 हजार के पार पहुंच गई. 2023 में फिर 40 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए. 2025 में भी 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही एक हजार से अधिक महिलाएं लापता दर्ज की जा चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
130 women disappear every day in madhya pradesh

MP's Lapta Ladies: मध्य प्रदेश में औसतन हर दिन करीब 130 महिलाएं और बालिकाएं लापता हो रही हैं. यह चौंकाने वाला आंकड़ा विधानसभा में सामने आया, जब कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने  सरकार से जानकारी मांगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने लिखित जवाब में स्वीकार किया कि वर्ष 2020 से 28 जनवरी 2026 तक राज्य में कुल 2 लाख 74 हजार 311 महिलाएं और बालिकाएं लापता दर्ज की गईं.

हर साल करीब 45 हजार, हर महीने लगभग 3700, और हर दिन औसतन 130 महिलाएं व बच्चियां गायब हो रही

अगर इस आंकड़े को बांटकर देखें तो तस्वीर और भयावह हो जाती है. यानी हर साल करीब 45 हजार, हर महीने लगभग 3700, और हर दिन औसतन 130 महिलाएं और बच्चियां गायब हो रही हैं. सरकार ने बताया कि इनमें से 2 लाख 35 हजार 977 को खोज लिया गया है, लेकिन अब भी 68 हजार 334 महिलाएं और बालिकाएं लापता हैं। यानी एक छोटे शहर की पूरी आबादी जितनी महिलाएं आज भी अपने घरों से दूर, अनजान हालात में हैं.

साल दर साल आंकड़े चिंता बढ़ाते हैं. 2020 में 30 हजार से ज्यादा महिलाएं लापता हुईं. 2021 में यह संख्या 39 हजार के पार पहुंच गई. 2023 में फिर 40 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए. 2025 में भी 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही एक हजार से अधिक महिलाएं लापता दर्ज की जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जैसे बड़े और प्रमुख शहरों में लगातार बढ़ रही है लापता महिलाओं की संख्या

विधानसभा के पटल पर दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में लगातार लापता महिलाओं की संख्या बढ़ रही है, वहीं आदिवासी और सीमावर्ती जिलों में भी कई मामले सालों से अनसुलझे पड़े हैं। इससे मानव तस्करी, जबरन विवाह, शोषण और निगरानी तंत्र की कमजोरी जैसे गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

MLA विक्रांत भूरिया ने लापता लेडीज संकट की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आए एपस्टीन फाइल्स से की

एनडीटीवी से बातचीत में विधायक विक्रांत भूरिया ने इस संकट की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आए एपस्टीन फाइल्स से करते हुए कहा,“जब हजारों नहीं बल्कि लाखों महिलाएं लापता दर्ज हों और उनमें से 68 हजार से ज्यादा अब भी नहीं मिल पाई हों, तो यह सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं है। यह एक मानवीय त्रासदी है। इसे सामान्य गुमशुदगी की तरह नहीं देखा जा सकता। सरकार को सर्वोच्च स्तर पर जवाबदेह होना होगा.”

ये भी पढ़ें-बैतूल में बड़ी चूक, वाटर प्लांट में मिला दिया कीटनाशक, 2 दिनों तक रूकी सप्लाई, फेंकना पड़ा 45 लाख लीटर पानी

एमपी में लापता लेडीज के बारे में प्रदेश सरकार ने दिए गए अपने जवाब में रेस्क्यू ऑपरेशन और ट्रेसिंग प्रयासों का उल्लेख किया है, लेकिन कोई ठोस समयबद्ध कार्य योजना घोषित नहीं की. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पेश यह आंकड़ा अब एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक सवाल में बदल चुका है.

सवाल अब यही है क्या मध्य प्रदेश की यह ‘लापता लेडीज' त्रासदी सिर्फ आंकड़ों में सिमटकर रह जाएगी

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश में लगातार लापता हो रही लेडीज के हर आंकड़े के पीछे एक परिवार है, जो इंतजार में है. हर संख्या के पीछे एक कहानी है, जो अधूरी है. सवाल अब यही है क्या मध्य प्रदेश की यह ‘लापता लेडीज' त्रासदी सिर्फ आंकड़ों में सिमटकर रह जाएगी, या इसके समाधान की दिशा में कोई निर्णायक कदम उठेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!

Featured Video Of The Day
UP Election: Shankaracharya Vivad में नया मोड़, मचा घमासान |Keshav Prasad | Brijesh Pathak | NDTV