छतरपुर: डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या, खुद थाने पहुंची महिला, बोली- 'इतना पीटा कि मर गया'

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और महिला ने पति पर डंडे से कई वार कर दिए. इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या (Chhatarpur Murder) कर दी. वारदात के बाद आरोपी पत्नी खुद सिविल लाइन थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है. 

महिला ने पति पर डंडे से कई वार किए

घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि दीनदयाल कुशवाहा की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दीनदयाल कुशवाहा का पैतृक घर अनगौर क्षेत्र में है, जबकि उसकी पत्नी का मायका शिवनगर कॉलोनी में स्थित है. बताया जा रहा है कि वो अपनी ससुराल आया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिस पर पत्नी को गुस्सा आ गया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पति पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई. 

हत्या करने के बाद थाने पहुंची महिला

वारदात के बाद आरोपी महिला खुद सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. 

पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंचकर जांच की गई है. प्रारंभिक तौर पर पत्नी द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी पहलुओं पर जांच हो रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:  ट्विशा शर्मा केस: समर्थ ने डमी के गले में फंदा डालकर दिखाया, गिरिबाला भी रहीं मौजूद, रिक्रिएशन के समय क्यों आया गुस्सा?

ये भी पढ़ें:  श्योपुर किसान हत्याकांड: कराहल TI-तहसीलदार पर गिरी गाज, जिला प्रभारी ने किया सस्पेंड

ये भी पढ़ें: ट्वीशा शर्मा केस: बीमारी के बहाने सच छुपा रही हैं गिरिबाला !कॉल डिटेल और वाट्सएप चैट से खुलेगा आरोपियों का झूठ

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran US War Update: ईरान की घातक वापसी! बुलडोजर से खोद निकालीं 1000 दफन मिसाइलें | महाजंग की तैयारी
Topics mentioned in this article