भोपाल के शादी समारोह में भीषण आग से अफरा-तफरी, कई मीटर उठी लपटें, लोगों ने भागकर बचाई जान

Fire in Wedding: भोपाल के खजूरी थाना इलाके में भौंरी के एक होटल में सोमवार रात शादी के रिसेप्शन के दौरान भीषण आग लग गई. शादी की दावत में लगभग 150-200 लोग मौजूद थे, तभी अचानक आग भड़क उठी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आग से पहले और बाद का दृश्य.

Wedding Fire in Bhopal Hotel: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शादी समारोह में सोमवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि लपटें कई मीटर ऊंची उठती रहीं. शादी खजूरी थाना क्षेत्र के भौंरी स्थित एक होटल में हो रही थी. उस दौरान शादी समारोह में लगभग 170-200 लोग मौजूद थे और आग लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे.

आग और भगदड़ के बीच शादी समारोह में रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया. इससे और ज्यादा अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे. सूचना मिलने के बाद दमकल (Fire Department) और पुलिस (Bhopal Police) भी पहुंच गई. आग के दौरान होटल में कई लोग भी फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी. इससे दीवार तुड़वाकर रास्ता बनाया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

तीन फायर स्टेशनों से पहुंची गाड़ियां

गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और देखते ही देखते लपटें करीब 50 फीट तक ऊपर उठने लगीं . हालांकि, आग लगने की स्पष्ट वजह नहीं पता चली है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

करीब आधी रात तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और रात में ही आग पूरी तरह बुझा दी गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Featured Video Of The Day
Parliament Session Live: Speaker पर अविश्वास देश को बदनाम करता है लोकसभा में Amit Shah