महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी का जाल, उज्जैन पुलिस ने 11 फर्जी वेबसाइटें बंद कराईं

महाकाल दर्शन और भस्म आरती बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, उज्जैन पुलिस ने 11 फर्जी वेबसाइटें बंद कराईं, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह. जानिए किन साइट्स पर हुआ एक्शन.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी: उज्जैन पुलिस ने 11 फर्जी वेबसाइटें बंद कराईं

Mahakal Darshan Bhasma Aarti Booking Cyber Fraud: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर फैल रहे साइबर ठगी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से देशभर के श्रद्धालुओं को भस्म आरती, वीआईपी दर्शन, होटल और भक्त निवास बुकिंग के नाम पर ठगने वाले गिरोह सक्रिय थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उज्जैन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और 11 फर्जी वेबसाइटों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की पहचान कर उन्हें बंद करा दिया. इस कार्रवाई से अब श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि पुलिस ने सतर्क रहने की अपील भी की है.

भस्म आरती और दर्शन के नाम पर हो रही थी ठगी

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. इसी भीड़ का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को भस्म आरती, वीआईपी दर्शन और ठहरने की सुविधा दिलाने के नाम पर ठग रहे थे. ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे जा रहे थे.

Mahakal Darshan Bhasma Aarti Booking: बाबा महाकाल के नाम पर साइबर फ्रॉड

साइबर सेल की जांच में खुला पूरा नेटवर्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने साइबर सेल को तकनीकी जांच के निर्देश दिए. साइबर विश्लेषण के दौरान कई संदिग्ध वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स की पहचान हुई, जिनका इस्तेमाल व्यवस्थित तरीके से लोगों को धोखा देने के लिए किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि ये वेबसाइटें सरकारी या अधिकृत पोर्टल जैसी दिखती थीं, जिससे श्रद्धालु आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे.

11 फर्जी वेबसाइटों पर कार्रवाई

पुलिस ने भोपाल मुख्यालय के माध्यम से संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर इन वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया. बंद की गई प्रमुख वेबसाइटों में महाकाल भक्त निवास बुकिंग, होटल बुकिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर चल रहे फर्जी पोर्टल शामिल हैं. इसके अलावा फर्जी ट्रिप एडवाइजर और जस्टडायल लिंक के जरिए भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा था.

Advertisement

बंद कराई गई प्रमुख फर्जी वेबसाइटें:

  • mptsamratvikramadityatheheritage.online
  • mahakaleshwarbhaktniwas.great-site.net
  • mahakaleshwarbhaktniwas.co.in
  • shreemahakaleshwarbhaktniwas.co.in
  • madhavsevanyash.com
  • shrimahakaleshwarbhaktaniwas.in
  • shrimahakaleshwarbhaktaniwasuj81.godaddysites.com
  • shrimahakaleshwarbhaktniwas.co.in
  • anjusreehotelujjain.info
  • फर्जी ट्रिप एडवाइजर लिंक
  • फर्जी जस्टडायल लिंक

कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज

इस पूरे मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 43, 66, 66-सी, 66-डी और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) व 319 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील

पुलिस ने श्रद्धालुओं को आगाह करते हुए कहा है कि केवल अधिकृत और विश्वसनीय वेबसाइट से ही बुकिंग करें. किसी अज्ञात लिंक या मोबाइल नंबर पर भुगतान से बचें. सोशल मीडिया पर मिले ऑफर की सत्यता जरूर जांचें. यदि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

Advertisement

सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा तरीका

पुलिस ने कहा है कि लगातार जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है. उज्जैन पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है और आने वाले समय में ऐसे मामलों में कमी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में रिंग सेरेमनी का VIDEO वायरल, सिक्योरिटी एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना, कपल को ये सजा

यह भी पढ़ें : यूपी में 70 किमी रफ्तार से आएगा बवंडर; 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, आंधी-बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

Advertisement

यह भी पढ़ें : यूपी में आज आंधी और बारिश से सावधान, 90 किमी की रफ्तार से आएगा तूफान, पूर्वांचल से वेस्ट यूपी तक अलर्ट

Featured Video Of The Day
CUET UG 2026 News: तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ केंद्रों पर CUET-UG 2026 शुरू होने में हुई देरी