MP STF-SIT की बड़ी कार्रवाई; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश, 10 करोड़ की थी मांग

Lawrence Bishnoi Gang MP STF Operation: मध्य प्रदेश STF और SIT की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रंगदारी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. आरोपियों ने व्यापारियों की रेकी कर WhatsApp कॉल से धमकी देकर करोड़ों की रंगदारी मांगी थी. गैंग का एक सदस्य हैरी बॉक्सर फिलहाल अमेरिका में है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
MP STF और SIT द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ की गई कार्रवाई

Lawrence Bishnoi Gang MP STF SIT Operation: मध्य प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. STF और SIT की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए व्यापारियों को धमकाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहा था. आरोप है कि गैंग के लिए व्यापारी और उनके घरों की रेकी कर वीडियो बनाए गए और फिर विदेश से धमकी भरे कॉल किए गए. इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा बताया जा रहा है, जिसके तार गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर से जुड़े हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

MP STF और SIT की संयुक्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश STF और SIT ने समन्वित रूप से यह कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस ऑपरेशन में अशोकनगर और भोपाल के कोलार क्षेत्र से जुड़े मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 4 आरोपी अशोकनगर केस से और 3 आरोपी भोपाल केस से जुड़े हैं. सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं.

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर MP STF की कार्रवाई

हैरी बॉक्सर का नेटवर्क और रेकी का खेल

जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर, जो फिलहाल अमेरिका (US) में है, इस पूरे नेटवर्क को संभाल रहा था. आरोप है कि उसने कई व्यापारियों की रेकी करवाई थी, ताकि उन्हें डराकर बड़ी रकम वसूली जा सके. रेकी के दौरान व्यापारियों के घरों और आसपास के इलाकों के वीडियो बनाए गए.

मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा गिरफ्तार

इस गिरोह का मास्टरमाइंड राजस्थान निवासी आनंद मिश्रा बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंद मिश्रा नेपाल फरार होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया. उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले भी हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं.

Advertisement

भोपाल के व्यापारी को 10 करोड़ की धमकी

भोपाल के कोलार रोड इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने पहले इसे फर्जी कॉल समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन 20 मार्च की सुबह करीब 10:56 बजे दोबारा कॉल आने पर मामला गंभीर हो गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

रेकी करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार

SIT चीफ राहुल लोढ़ा के अनुसार, भोपाल के कारोबारी की रेकी आनंद मिश्रा के कहने पर निर्मल तिवारी नामक युवक ने की थी. इसी तरह अशोकनगर और अन्य क्षेत्रों में भी व्यापारियों की निगरानी की गई थी. रेकी करने वाले आरोपियों पर पहले भी छोटे-मोटे आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं.

Advertisement

SIT चीफ राहुल लोढ़ा का बयान

SIT चीफ राहुल लोढ़ा ने बताया कि आनंद मिश्रा का सीधा कनेक्शन हैरी बॉक्सर से है. उसी के निर्देश पर रेकी कर वीडियो बनाए गए और फिर WhatsApp कॉल के जरिए रंगदारी मांगी गई. लोढ़ा ने कहा कि सभी आरोपियों की आपराधिक भूमिका की गहन जांच की जा रही है और उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की तैयारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, MP STF अब गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर को अमेरिका से प्रत्यर्पित कराने की तैयारी में है. इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार है और इससे प्रदेश में रंगदारी और धमकी के मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

संगठित गिरोह पर बड़ी चोट

STF और SIT की इस कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय एक संगठित रंगदारी गिरोह लगभग ध्वस्त हो गया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : 10 करोड़ की फिरौती; लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी, मुंबई में FIR

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP में उद्योगपति के घर पर की गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों की चमकेगी किस्मत,13 लाख परिवारों के खाते में आएंगे 920 करोड़ रुपये

Advertisement

यह भी पढ़ें : गेहूं के बंटवारे पर खूनी विवाद; पिता ने बेटे की हत्या करवाई, सागर के गांव में सनसनी

Featured Video Of The Day
ओडिशा में आवारा डॉगी 'काली' ने बचाई 30 बच्चों की जान, जहरीले नाग से भिड़कर दी कुर्बानी