मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नहीं आने से इंदौर का 28 साल पुराना बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त

रंगपंचमी से एक दिन पहले पूर्व संध्या पर इंदौर में हर साल बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन किया जाता था. इस कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल किसी न किसी सरप्राइज गेटअप में मंच पर पहुंचते थे, इस बार उनके नहीं आने से सम्मेलन निरस्त कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बजरबट्टू सम्मेलन में इस तरह गेटअप बनाते रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय.

मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 28 साल से आयोजित होने वाला परंपरागत बजरबट्टू सम्मेलन इस बार निरस्त कर दिया गया है. यह फैसला उस समय लिया गया जब कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया.

जानकारी के अनुसार, होली पर्व के बाद आने वाली रंगपंचमी से एक दिन पहले पूर्व संध्या पर इंदौर में हर साल बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन किया जाता था. इस कार्यक्रम की खास बात यह रहती थी कि मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल किसी न किसी सरप्राइज गेटअप में मंच पर पहुंचते थे, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन जाता था.

फाग उत्सव में भी शामिल नहीं हुए 

बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा में हाल ही में सामने आए दूषित पानी कांड के बाद से मंत्री विजयवर्गीय ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है. इसी कारण वे अपनी विधानसभा में आयोजित फाग उत्सव में भी शामिल नहीं हुए थे.

आयोजक बोले- हमें बहुत दुख  

कार्यक्रम के आयोजक अशोक चौहान ने बताया कि सम्मेलन निरस्त होने का हमें बहुत दुख है, क्योंकि पिछले एक महीने से इसकी तैयारियां चल रही थीं. लगभग सभी तैयारियां पूरी भी हो चुकी थीं. लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शामिल नहीं होने के कारण इस बार कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा.

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

गैर में भी कोई बड़ा नेता नहीं होगा शामिल 

बताया यह भी जा रहा है कि इस बार रंगपंचमी की पारंपरिक गैर में भी कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी गैर से जुड़े आयोजन में आने से इनकार कर दिया है.

Advertisement

शोध, प्रयोग और नई खोज करनी है? IAT 2026 के लिए करें आवेदन, IISER के सात संस्थानों में मिलेगा एडमिशन

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Hormuz में America Vs China,कितनी ताकतवर चीन नेवी? Donald Trump
Topics mentioned in this article