Ind vs NZ T20 World Cup 2026: जीत के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ, अहमदाबाद में आज होगा फाइनल मुकाबला

Mirchi Yagya for India Win in T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर भारत में क्रिकेट प्रेमी जीत के लिए दुआ कर रहे हैं. इसके लिए वह यज्ञ भी करवा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बगुलामुखी धाम में किया गया मिर्ची यज्ञ.

India vs New Zealand Final: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 World Cup Final 2026)  मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. इसी के चलते भारतीय टीम की जीत के लिए शनिवार रात से प्रसिद्ध मां बगुलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ (Chilli Yagya at Maa Baglamukhi Dham) किया गया, जहां टीम इंडिया की जीत की कामना की गई. अनुष्ठान में सांसद भी शामिल हुए.

बता दें कि टी20 विश्व कप का फाइनल मैच रविवार शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने वाले मैच में भारतीय टीम की नजर एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनने पर होगी. वहीं, क्रिकेट प्रेमी भी भारत की जीत के लिए जतन कर रहे हैं.

इसी के चलते शनिवार रात भैरवगढ़ रोड़ स्थित मां बगुलामुखी धाम में महंत रामनाथ जी ने भारत की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ किया. इसमें सांसद अनिल फिरोजिया ने भी आहुति देकर भारत की जीत की कामना की.

खिलाड़ियों के नाम से मंत्रोच्चार

अनुष्ठान में शामिल बटुक भारत का ध्वज ओर टीम कप्तान सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम् दुबे, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, ईशान किशन सहित खिलाड़ियों की फोटो हाथों में लेकर उनके नाम से मंत्रोच्चार कर जीत की कामना करते रहे. रात को शुरू हुआ अनुष्ठान सुबह तक चलता रहा.

क्यों किया जाता है मिर्ची यज्ञ

मिर्ची यज्ञ में खड़ी लाल मिर्च, खड़ी सरसों, जायफल, श्रीफल, शुद्ध घी, बहेड़ा और हवन सामग्री का उपयोग किया गया. अनुष्ठान में मंत्रोच्चार कर रहे पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि यह दुश्मन पर विजय के लिए किया जाता है. सांसद फिरोजिया ने कहा कि आदिकाल में राजा युद्ध के लिए जाने से पहले यज्ञ करते थे. अनुष्ठान कर मां बगुलामुखी से खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान कर जीत की कामना की है. महंत जी ने कहा कि पूर्व में मैच के समय यह यज्ञ किए ओर सफलता मिली है.

सेमी फाइनल से पहले भी अनुष्ठान

बता दें कि पूर्व में भी प्रमुख मैच से पहले महाकाल, चिंतामन, सिद्धविनायक मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजा की ही. वहीं, इंदौर में मैच से पहले खिलाड़ियों ने आकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और जीत के बाद धन्यवाद देने भी आए. वहीं, इंग्लैंड के साथ हुए सेमीफाइनल से पूर्व क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान अंगारेश्वर महादेव के समीप रख पूजन अभिषेक किया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
Iran US War | 220 अमेरिकी सैनिकों की मौत या घायल: ईरान का बड़ा दावा | Iran Israel War | BREAKING