छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 5 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों को, निहारिका बारीक गृह सचिव, 42 IAS का तबादला

IAS Transfers Women Collectors in Chhattisgarh: देश में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बहस के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में जारी तबादला सूची में राज्य के पाँच जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 जिलों की कमान महिला IAS को सौंपी निहारिका बारीक गृह सचिव बनीं, 42 IAS के तबादले

IAS Transfers CG: देश में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बहस तेज है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और व्यावहारिक संदेश दिया है. बुधवार शाम जारी आईएएस तबादला सूची में राज्य सरकार ने एक साथ पाँच जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों को सौंपी है. खास बात यह है कि ये जिले सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र हैं. इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच गृह विभाग की जिम्मेदारी भी सीनियर महिला आईएएस निहारिका बारीक को दी गई है. यह फैसला महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के साथ प्रशासनिक कसावट का संकेत माना जा रहा है.

42 आईएएस के तबादले, महिला अधिकारियों पर सरकार का भरोसा

राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट के तहत बुधवार को 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी की नई पदस्थापना सूची जारी की. इस सूची में सबसे अहम निर्णय यह रहा कि विकास की दृष्टि से पिछड़े और अति पिछड़े जिलों की जिम्मेदारी महिला आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई. सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत है, जिसे महिला अधिकारी बेहतर ढंग से निभा सकती हैं.

IAS Transfers Chhattisgarh Women Collectors: महिला कलेक्टर छत्तीसगढ़

सरगुजा-बिलासपुर संभाग में महिला कलेक्टर

तबादला सूची के अनुसार सरगुजा संभाग के चार और बिलासपुर संभाग के एक जिले में महिला आईएएस को कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

  • कोरिया जिले की कमान 2012 बैच की आईएएस पुष्पा साहू को सौंपी गई है.
  • बलरामपुर-रामानुजगंज की जिम्मेदारी 2016 बैच की आईएएस चंदन संजय त्रिपाठी को दी गई है.
  • एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले का कलेक्टर 2016 बैच की संतन देवी जांगड़े को बनाया गया है.
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कमान 2016 बैच की आईएएस पद्मिनी भोई साहू को मिली है.
  • सूरजपुर जिले में 2019 बैच की आईएएस रेना जमील को कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

कानून व्यवस्था की चाबी निहारिका बारीक के हाथ

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है. इन आरोपों के बीच सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए गृह विभाग की जिम्मेदारी सीनियर महिला आईएएस निहारिका बारीक को सौंपी है. उन्हें गृह सचिव बनाया गया है. निहारिका बारीक की गिनती सख्त और ईमानदार अधिकारियों में होती है और उनकी प्रशासनिक पकड़ को देखते हुए यह फैसला अहम माना जा रहा है.

Advertisement

महिला नेतृत्व से विकास और कसावट की उम्मीद

प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ज़मीनी शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है. पिछड़े इलाकों में महिला कलेक्टरों की तैनाती और गृह विभाग में महिला अफसर को जिम्मेदारी देकर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब प्रशासन में परिणाम और भरोसे को प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कुलदीप शर्मा बने बलौदा बाजार कलेक्टर, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Advertisement

यह भी पढ़ें : तेंदूपत्ता पर मौसम की मार; वन प्रबंधन ने बढ़ाई तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता, मानक पत्तों की कमी

यह भी पढ़ें : भोपाल से रवाना हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026', CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें : अब हिन्दी में पढ़िए सिविल इंजीनियरिंग, MP सरकार देगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka