ग्वालियर में टैंकर से डीजल चोरी; रोकने पर बदमाशों की फायरिंग, व्यापारी बाल-बाल बचा

Gwalior Diesel Chori: ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में टैंकर से डीजल चोरी रोकने पर बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायरिंग की. गोली काउंटर में घुसी, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gwalior Diesel Theft: ग्वालियर में टैंकर से डीजल चोरी; रोकने पर बदमाशों की फायरिंग, व्यापारी बाल-बाल बचा

Gwalior Crime News: ग्वालियर के झांसी रोड (Robbery on Highway) थाना क्षेत्र में बीती रात डीजल चोरी (Gwalior Diesel Theft) कर रहे बदमाशों ने एक किराना दुकान संचालक पर देसी तमंचे (Attack on Grocery Merchant) से फायर कर दिया. गोली व्यापारी को तो नहीं लगी, लेकिन उनकी दुकान के काउंटर में जाकर धंस गई. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना (Shopkeeper Attack Case) ने इलाके में दहशत फैला दी है.

Gwalior Crime News: डीजल चोरी की घटना

रात 2 बजे टैंकर से डीजल चोरी कर रहे थे दो युवक

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिकरौदा और सिरोल के बीच स्थित लखनौती गांव की है, जहां महेश शर्मा का हाईवे किनारे किराना व जनरल स्टोर है. महेश शर्मा ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे उनकी दुकान के सामने रेस्टोरेंट के पास खड़े टैंकर से दो युवक डीजल चोरी कर रहे थे. आहट होने पर जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने देसी तमंचे से उन पर फायर कर दिया. व्यापारी बाल-बाल बच गए, जबकि गोली दुकान के काउंटर में जा धंसी.

फायर करते ही धमकाते हुए भागे आरोपी

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. महेश शर्मा के अनुसार, बदमाश जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए. अचानक हुए हमले से घबराए व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सुबह दोबारा आए और फिर धमकाया

घटना के कुछ घंटे बाद बदमाश सुबह करीब 4 बजे थार गाड़ी में सवार होकर दोबारा लौटे और व्यापारी को फिर से धमकाया. इससे परिवार और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. दुकान में लगी गोली और काउंटर की क्षति का पंचनामा तैयार किया गया. पुलिस ने महेश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है.

यह भी पढ़ें : फर्जी IT अधिकारी बनकर धार में ठेकेदार के घर लाखों की लूट; घर से सोना-नकद लेकर बदमाश फरार

Advertisement

यह भी पढ़ें : शर्मनाक! कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में FIR, शिवपुरी में उबाल

यह भी पढ़ें : Vidisha Woman Murder: शादी में आई महिला की गला घोंटकर हत्या, विदिशा के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल पर मिला शव

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र; गोवंश संरक्षण और चिराग योजना पर BJP MLA का सरकार से तीखा सवाल, विपक्ष का हमला

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 पर दिखेंगे Prasoon Joshi, लिरिक्स लीजेंड CBFC चेयरमैन की धमाकेदार एंट्री