जेल से पति को छुड़ाने उसके दोस्त ने पत्नी से 2 लाख ठगे, रेप भी किया, धोखेबाज बहनोई ने ऐसे उठाया फायदा?

Gwalior Crime Case: ग्वालियर में जेल में बंद पति को छुड़ाने के नाम पर पहले दोस्त ने महिला से 2 लाख रुपये ठगे और रेप किया. बाद में सच पता चलने पर महिला के बहनोई ने भी ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gwalior Crime: Woman Extorted and Raped by Husband Friend, Later Blackmailed by Her Own Brother-in-Law.

Gwalior Crime Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है. जेल में बंद पति को जमानत दिलाने के नाम पर उसके दोस्त ने महिला से 2 लाख लेकर ठग लिए. साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया. 

हैरानी की बात यह है कि इस बात का पता महिला के बहनोई को चला तो उसने भी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. दोनों की प्रताड़ना से परेशान होकर आखिर में महिला अपनी सास को आपबीती बताई. इसके बाद सास के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. 

आरोपी की जेल में पति से हुई थी दोस्ती  

दअरसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को हत्या के अपराध में पुलिस ने पकड़ा था. कुछ दिन ग्वालियर जेल में रखने के बाद उसे जबलपुर जेल भेज दिया गया. जबलपुर जेल में पति की दोस्ती डिगवार, मुरैना निवासी अंकित रावत से हुई. कुछ दिन बाद अंकित जेल से छूटकर बाहर आया. पति से दोस्ती का हवाला देकर अंकित पिछले साल पीड़िता के घर आया और पति की जमानत कराने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ले गया.

तीन-चार बार किया दुष्कर्म 

इसके बाद अंकित का घर आना जाना शुरू हो गया. 25 अक्टूबर को अंकित घर आया और रात को रुक गया. देर रात मौके का फायदा उठाकर अंकित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने महिला को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह बच्चों को मार देगा. डर के कारण महिला चुप रही, उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. इस बात का फायदा उठाकर आरोपी अंकित ने तीन चार बार महिला के साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement

पत्नी का ऐसा डर... इंदौर में व्यक्ति ने रची लूट की झूठी कहानी, रातभर ये सब झेला 

कांग्रेस नेता ने भी ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दूसरा आरोपी विवेक तोमर है जो दूर के रिश्ते में उसका बहनोई लगता है. वह कांग्रेस नेता भी है. 25 दिसंबर को विवेक तोमर उसके घर आया और अंकित रावत के साथ संबंधों की बात कहकर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही, चुप रहने की धमकी दी. 

शादी के अगले ही दिन उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, आखिर हुआ क्या? ये खबर आपको रुला देगी

पीड़िता ने सास को बताई आपबीती, एक आरोपी गिरफ्तार

25 मार्च 2026 को पीड़िता का पति जेल से छूटकर घर आया, लेकिन डर की वजह से महिला ने कुछ भी नहीं बताया. दो दिन पहले उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी सास को दी, इसके बाद घटना का खुलासा हुआ. सास के साथ पीड़िता थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने विवेक तोमर और अंकित रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी विवेक तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अंकित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Asansol Violence पर भड़के CM शुभेंदु उपद्रवियों पर बड़े एक्शन की तैयारी
Topics mentioned in this article