Twisha Sharma Case: ट्विशा मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) आज कोर्ट में अपना पक्ष खुद ही रख रही हैं. इस दौरान कोर्ट रूम में जमकर बहस हो रही है. बताया जा रहा है गिरिबाला बहुत गुस्से में चिल्ला रही हैं और सीसीटीवी को लेकर बताया कि मुझे नहीं मालूम फुटेज किसने बाहर किए. उन्होंने कोर्ट में जज के सामने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ को जबलपुर हाईकोर्ट में थप्पड़ मारा था.
हाथापाई की नौबत आई
सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह के आरोपों पर ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इस दौरान कोर्ट रूम में जज के सामने ही हाथापाई की नौबत तक आ गई और ट्विशा के वकील ने गिरिबाला से थप्पड़ के आरोप पर "शिकायत कहा हैं?" पूछा.
30 हजार के इनामी को कैसे जज के कमरे में मिली शरण- ट्विशा का वकील
ट्विशा के वकील ने कहा कि समर्थ जबलपुर प्रिंसपल डिस्ट्रिकट सेशन जज के कमरे में बैठा था, फिर जवाब में समर्थ के वकील ने कहा कि उसका अधिकार है वो सुरक्षित शरण ले. इस पर अनुराग ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 30 हजार के इनामी को आखरी कैसे जबलपुर प्रिंसपल सेशन जज के यहां शरण मिल गई, इसकी जांच हो.
मीडिया ट्रायल बंद हो, हमारी जान को खतरा- गिरिबाला
साथ ही गिरिबाला ने मांग की है कि मीडिया ट्रायल बंद हो. हम जहां जा रहे हैं, वहां मीडिया आ रही है. उसे बंद किया जाए. इस दौरान उन्होंने हमारी जान को खतरा बताया है.
इन बातों पर भी जताई आपत्ति
गिरिबाला ने सोमवार को किए गए सीन रिक्रिएशन को लेकर मीडिया को फुटेज देने पर भी आपत्ति जताई. साथ ही उन्हें जब सीबीआई कार से लेकर उनके घर पहुंची तो उन्हें उनके घर से तीन घर पहले उतार दिया था, जिसके बाद उन्हें सीबीआई पैदल घर लाई. इस पर भी उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि घर के सामने गाड़ी लगाई जा सकती थी.
सीबीआई ने मांगी न्यायिक रिमांड
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि अभी हम जेआर (ज्यूडिशियल रिमांड) मांग रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो हम पीआर (पुलिस रिमांड) पर लेंगे.
आज खत्म हो रही सीबीआई रिमांड
ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पति समर्थ और सास गिरिबाला की सीबीआई रिमांड 2 जून यानी आज खत्म हो रही है. इसलिए जांच एजेंसी ने भोपाल कोर्ट में पेश किया है, लेकिन सीबीआई ने उनकी रिमांड नहीं मांगी है. इस मामले में गिरिबाला खुद अपना पक्ष रख रही हैं. बता दें कि सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद गुरुवार (28 मई) को गिरफ्तार किया था और समर्थ सीबीआई की हिरासत में पहले से था. हालांकि, आरोपी पति ट्विशा की मौत के बाद से 10 दिनों तक फरार रहा था और 22 मई को गिरफ्तार हुआ. बता दें कि गिरिबाला सिंह भोपाल जिला कोर्ट में 15 जुलाई 2021 से 28 फरवरी 2023 तक जज भी रही थीं.
ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा: घटना की रात के वो '40 मिनट' बने मिस्ट्री, ससुराल वालों से CBI खंगाल रही हर एक सेकेंड की टाइमलाइन
ये भी पढ़ें- समर्थ से पुराने रिश्ते की जानकारी जुटा रही CBI, मां-बेटों के जवाबों में दिखा विरोधाभास
NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...











