चार्जिंग के दौरान आग के गोले में तब्दील हुई EV ! एक ही घर में जिंदा जले 8 लोग, तीन गंभीर रूप से घायल

Indore Fire News: इंदौर की रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस और दमकल ने तीन लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से अब मरने वालों की संख्या 8 हो गई है. ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी (Brijeshwari Annexe) में स्थित घर में मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं. पुलिस और दमकल (Fire Brigade) आग पर काबू पा लिया है. रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करया था, जहां एक की और मौत हो गई थी. अब दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर आए हुए थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को ही शादी थी.

लाल घेरे में मृतक

अभी तक की जांच में पता चला है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई.  आग के दौरान 2 गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई. पुलिस ने घर से 8 और सिलेंडर भी निकाले. अगर इनमें ब्लास्ट हो जाता तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे.

पड़ोसियों ने तीन लोगों को बचाया

आग कितनी भीषण थी कि इसका अंदाजा मकान को देखकर लगाया जा सकता है. आग से पूरा घर ही खाक हो गया है. घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है. जब आग लगी थी तबी पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था और पुलिस के साथ दमकल को सूचना दी. पड़ोसी ने बताया कि पुलिस और दमकल टीमों के पहुंचने से पहले ही हमने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया था.

Advertisement

सभी विभागों की जांच में प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है. वहीं, आग लगने से घर के दरवाजे लॉक हो जाने की वजह से पुलिस को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा था.

यह हैं मृतक

मृतकों में मनोज पुगलिया (65) और उनकी बहू सिमरन पत्नी सौरभ पुगलिया भी शामिल हैं, जबकि सौरभ को रेस्क्यू किया गया. इसके अलावा मनोज की साला विजय सेठिया (65) उनकी पत्नी सुमन सेठिया (60) और बेटा छोटू सेठिया (22) की भी मौत हुई है. वहीं, राशि सेठिया (10) और टीनू (35) की भी जान गई है. वहीं, तीन को झुलसने की अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया था. इनमें 6 साल के बच्चे तन्मय की मौत हो गई. झुलसने वालों में मनोज पुगलिया के दो बेटे सौरभ और हर्षित के साथ हर्षित शामिल हैं. अब आग से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है. मृतकों में दो बच्चे, एक युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं. विजय बिहार से कैंसर के इलाज के लिए इंदौर भी आए थे.

Advertisement

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी थी. दमकल और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया है, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई है. बिल्डिंग की तीनों मंजिलों को खाली करा लिया है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
PAKISTAN में 'नाइट कर्फ्यू'! Middle East War ने बिगाड़े शहबाज सरकार के हालात