French National Caught: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार को एक विदेशी युवक के पास एक कारतूस के साथ पकड़ा गया. सुरक्षा तलाशी के दौरान युवक के पास से कारतूस मिलने की सूचना के हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने विदेशी के पास मिले कारतूस की खबर के बाद एयरपोर्ट की सतर्कता बढ़ा दी है और विदेशी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें-"साहब, जूते के पैसे नहीं थे..." पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, SP ने तुरंत दिलाए नए जूते
भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था फ्रांसिसी युवक
रिपोर्ट के मुताबिक कारतूस के साथ भोपाल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया फ्रांसिसी युवक भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. जब सुरक्षा तलाशी के दौरान उसके पास से कारतूस मिलने की खबर फैली, तो एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में सामने आया कि बरामद कारतूस डमी है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कारतूस कहां से आया और कहां इस्तेमाल हुआ है.
बैग की तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बरामद किया था कारतूस
फ्रांस से भोपाल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के मकसद से आया फ्रांसिसी युवक अपना काम पूरा करने के बाद भोपाल से दिल्ली के लिए जाने के लिए एयरपोर्ट में घुसा था, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान अपने साथ कारतूस जा रहे युवक को पकड़ लिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने उसके बैग की तलाशी के दौरान कारतूस बरामद किया. यह खबर फैली तो एयरपोर्ट के अंदर अफरातफराी का माहौल हो गया.
कारतूस कैसे आया और कहां इस्तेमाल हुआ? जांच जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में डमी बताई जा रही कारतूस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर रही है. युवक को एयरपोर्ट से सीधे गांधी नगर थाने ले जाया गया, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने उससे और उसके गाइड से यह जानने की कोशिश कर रही है कि कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल कहां किया है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर














