धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों के आरक्षण पर संसद में बयान; MP में गरमाई सियासत, BJP और कांग्रेस आमने‑सामने

Religious Conversion Reservation: धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों के आरक्षण को लेकर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के बयान पर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री विश्वास सारंग के बीच बयानबाजी तेज हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
धर्मांतरण और आरक्षण मुद्दे पर बयानबाजी

Religious Conversion Reservation Controversy: मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solanki) ने राज्यसभा में आदिवासियों के धर्मांतरण और जो ईसाई बन चुके हैं उनको ST कटेगरी से बाहर करने की मांग उठाई है. सोलंकी के धर्मांतरण (Religious Conversion) और आदिवासियों का आरक्षण (Tribal Reservation) खत्म करने संबंधी बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली.

पहले जानिए सोलंकी ने क्या कहा?

भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रलोभन और दबाव के जरिए धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं, जिसे रोकने के लिए कड़े प्रावधान जरूरी हैं. उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की भी बात कही. शून्यकाल के दौरान अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न मुद्दे उठाए. राजद के संजय यादव ने संकट के समय एयरलाइनों द्वारा किराया बढ़ाने पर सवाल उठाए, जबकि तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल पर चिंता जताई. इसके अलावा, घटिया दवाओं की बिक्री, जनसंख्या नियंत्रण कानून, रेरा की स्थिति और पर्यटन स्थलों की बदहाली जैसे मुद्दे भी सदन में उठाए गए.

आरक्षण मुद्दे पर भाजपा सरकार पर उमंग सिंघार का हमला

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ध्यान भटकाने की राजनीति करती है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है तो उसे रोकने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर भाजपा सरकार की है. सिंघार ने कहा कि आरक्षण के मामले में यदि धर्म परिवर्तन के बाद भी कोई व्यक्ति लाभ ले रहा है, तो इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और स्पष्ट नीति बनानी चाहिए.

Advertisement

सुमेर सिंह सोलंकी के बयान का मंत्री सारंग ने किया बचाव

सुमेर सिंह सोलंकी के बयान को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसद ने जो कहा है, वह सुप्रीम कोर्ट के विस्तारित फैसले की भावना के अनुरूप है. सारंग ने कहा कि यह तथ्य है कि यदि किसी धर्म में एससी/एसटी वर्ग की व्यवस्था ही नहीं है, तो कोई व्यक्ति उस धर्म को अपनाने के बाद आरक्षण का लाभ क्यों ले.

कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप

मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर विषय पर राजनीति करती है. उन्होंने यह भी कहा कि धर्म विशेष के कुछ लोग लालच देकर धर्मांतरण कराते हैं और कांग्रेस इस पर चुप्पी साधे रहती है.

Advertisement

ईंधन को लेकर बयानबाजी, अफवाह फैलाने का आरोप

एलपीजी, डीजल और पेट्रोल को लेकर उमंग सिंघार के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अफवाह फैलाई है. सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करना गैरकानूनी है और कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए भ्रम फैला रहे हैं.

छिंदवाड़ा मामले में सरकार का बचाव

छिंदवाड़ा की घटना को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे मामलों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं. सरकार की ओर से जो भी सहायता मिलनी चाहिए, वह दी जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे “कंपनसेशन” कहती है, वह दरअसल सहायता राशि है और किसी व्यक्ति की मृत्यु की पूरी भरपाई कोई भी राशि नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें : EMI मॉडल पर चल रहा है MP; छिंदवाड़ा हादसे पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले- प्रदेश में एक समान मुआवजा नीति नहीं

यह भी पढ़ें : IPL 2026: थाला के फैंस के लिए बुरी खबर; चोटिल MS धोनी पहले दो हफ्ते नहीं खेल सकते, CSK को बड़ा झटका

Advertisement

यह भी पढ़ें : APAAR ID का 100% लक्ष्य; MP में 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार', ऐसे बनेंगे Aadhaar कार्ड

यह भी पढ़ें : राजमिस्त्री की बेटी ने रचा इतिहास; असम की मोनिखा सोनोवाल ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल, लंबा है संघर्ष

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?