विज्ञापन

वैक्सिंग-शेविंग के बाद पैरों पर काले और लाल धब्बे क्यों दिखते हैं? जानें मुलायम स्किन के लिए आसान तरीके

अगर, आपको भी वैक्सिन या शेविंग के बाद स्किन पर लाल और काले धब्बे बन जाते हैं तो यहां जानिए मुलायम स्किन पाने के आसान तरीके.

वैक्सिंग-शेविंग के बाद पैरों पर काले और लाल धब्बे क्यों दिखते हैं? जानें मुलायम स्किन के लिए आसान तरीके
वैक्सिंग-शेविंग के बाद लाल धब्बे क्यों दिखते हैं?

हाथ-पैर या शरीर के बाकी हिस्सों पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई तरीके उपलब्ध हैं. कुछ लोग अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग करते हैं या फिर शेविंग का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई लोगों को शेविंग या वैक्सिंग के बाद पैरों की स्किन पर छोटे, गहरे लाल या काले धब्बे दिखाई देने लगते है. स्किन पर ये छोटे धब्बे बिल्कुल स्ट्रॉबेरी की तरह दिखाई देते हैं. इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स या स्ट्रॉबेरी स्किन कहा जाता है. अगर, आपको भी वैक्सिन या शेविंग के बाद स्किन पर लाल और काले धब्बे बन जाते हैं तो चलिए आपको बताते हैं मुलायम स्किन पाने के आसान तरीके.

केराटोसिस पिलारिस और रूखी स्किन

पैरों पर स्ट्रॉबेरी जैसे निशान का शेविंग करने के चलते ही नहीं होता. केराटोसिस पिलारिस एक आम समस्या है, जो बहुत से लोगों में पाई जाती है. इसमें त्वचा में मौजूद केराटिन प्रोटीन रोमछिद्रों में फंस जाता है, जिससे जांघों और बाहों पर खुरदुरे दाने हो जाते हैं. सूखी स्किन रोमछिद्रों के फंसने की संभावना को बढ़ा देती है. शेविंग करने से त्वचा और भी खुरदरी हो जाती है और फिर दाने अच्छे से दिखाई देने लगते हैं.

रेजर का ज्यादा इस्तेमाल

जब बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल किया जाता है, तो बालों के रोम के आसपास की नाजुक स्किन में चोटें लग जाती हैं. जब बाल जड़ से कट जाते हैं, तो नए उगने वाले बाल त्वचा से बाहर की ओर बढ़ने के बजाय अलग तरह से उगते हैं. जिसके चलते स्किन पर लाल दाने दिखने लगते हैं. ऐसे में स्किन पर ज्यादा रेजर का इस्तेमाल नहीं करें.

स्किन को मॉइश्चराइज करें

स्किन पर काले और लाल धब्बों से बचने के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज करें. ऐसे में स्किन पर मॉश्चराइजर या बॉडी लोशन रोज लगाएं ताकि स्किन पोर्स में नमी बनी रहे. इससे स्किन सॉफ्ट रहेगी और स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या नहीं होगी.

टाइट कपड़े पहनने से बचें

जब भी आप वैक्सिंग या शेविंग करें तो कपड़े टाइट नहीं पहनें. बाल हटाने के बाद कुछ घंटों या दिनों तक बहुत ज्यादा टाइट जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें, ताकि स्किन पर ज्यादा रगड़ नहीं लगे.

यह भी पढ़ें:- बर्फ के पानी में चेहरा कब डुबोना चाहिए? बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है

यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaving, Waxing, Soft Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com