Iron rich food : चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ का भरपूर ख्याल रखते हैं. यह आपकी स्किन, बाल, पेट से जुड़ी दिक्कतों से निजात दिलाने का काम कर सकता है. इसके अलावा यह सब्जी एनीमिया जैसी बीमारी में आयरन की कमी शरीर में पूरी करने के लिए भी खाया जाता है. लेकिन औषधि गुणों से भरपूर सुपरफूड आपके लिए कुछ मामलों में दिक्कत भी खड़ी कर सकता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आखिर चुकंदर (beetroot side effects) का सेवन किन लोगों को करने से बचने चाहिए.
Toilet cleaning hack: घर में बने इस क्लीनिंग हैक से चमकता रहेगा आपका टॉयलेट
चुकंदर का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए - Who should not consume beetroot
किडनी बीमारी
किडनी से जुड़ी दिक्कतों में चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि इसमें ऑक्सालेट मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में यह पथरी की परेशानी और बढ़ा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लो बीपी
लो ब्लड प्रेशर में चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि इसमें नाइट्रेट होता है, जो लो बीपी की परेशानी बढ़ा सकता है. इसलिए ब्लड प्रेशर की दिक्कत में इसका सेवन बिल्कुल न करें. इससे स्थिति और खराब हो सकती है.
ब्लड शुगर
ब्लड शुगर के मरीजों को भी चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे आपके शरीर में रक्त शर्कार का स्तर असंतुलित हो सकता है. इसके अलावा हेमोक्रोमैटोसिस जैसी स्थिति वाले लोगों को चुकंदर के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए.
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल
वहीं, जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए. इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री आंत्र सिंड्रोम (IBS) या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के लक्षणों को बढ़ा सकती है.
एलर्जी
अगर आपको एलर्जी है किसी तरह की तो चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए. आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं