Vitamin Deficiency Causing Morning Dizziness: कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत ताज़गी और एनर्जी के साथ न होकर चक्कर आने से होती है. जैसे ही वे बिस्तर से उठते हैं या अचानक खड़े होते हैं, उन्हें लगता है कि दुनिया घूम रही है. आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, सिर हल्का महसूस होना या संतुलन खो देना- ये सब सुबह के चक्कर (Morning Dizziness) के कारण होता है. लेकिन आखिर ऐसा होता क्यों हैं. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें.
किस विटामिन की कमी से सुबह चक्कर आते हैं- (Which vitamin deficiency causes dizziness in the morning)
1. विटामिन बी12 (Vitamin B12)
सुबह-सुबह चक्कर आने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी. इसे कोबालामिन (Cobalamin) भी कहा जाता है. यह एक पानी में घुलनशील (water-soluble) विटामिन है, जो हमारे शरीर के कई ज़रूरी कामों के लिए जिम्मेदार है. लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना सकता. हमें इसे खाने-पीने की चीज़ों से ही हासिल करना पड़ता है.
इस विटामिन की कमी से सुबह चक्कर क्यों आता है?
विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है. ये कोशिकाएं आपके फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के हर हिस्से, खासकर दिमाग तक पहुंचाती हैं. जब बी12 की कमी होती है, तो शरीर पर्याप्त स्वस्थ आरबीसी नहीं बना पाता, जिससे एनीमिया की कमी होती है और आपको चक्कर से महसूस होता है.
2. विटामिन डी की कमी- (Vitamin D Deficiency)
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार विटामिन डी की कमी से कानों के अंदरूनी संतुलन (inner ear balance) में समस्या हो सकती है, जिससे चक्कर आते हैं.
3. पानी की कमी- (Dehydration)
कुछ लोग रात भर बिना पानी पिए सो जाते हैं, जिससे सुबह ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जो चक्कर आने की वजह बनता है.
शरीर में विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं-
आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें, फोर्टिफाइड अनाज, दूध, दही, पनीर आदि को शामिल करें. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो मछली, अंडा, मांस, और चिकन को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Navratri Weight Loss Diet: स्वाद के साथ वजन को करना है कंट्रोल तो साबूदाना वड़ा नहीं, इस नवरात्रि ट्राई करें Makhana Salad और Smoothie Bowls
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare