डायबिटीज में कौनसी सब्जी फायदेमंद होती है? डॉक्टर से जानिए ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए कैसी हो डाइट

Vegetables For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. खानपान अगर अच्छा हो तो ब्लड शुगर लेवल्स बार-बार घटते-बढ़ते नहीं रहते और मैनेज हो जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Diabetes Vegetable Chart: डायबिटीज में किन सब्जियों को खाना चाहिए, जानिए यहां. 

Diabetes Diet: डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जिसमें डाइट का बड़ा रोल होता है. खानपान अगर सही ना हो तो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Levels) तेजी से बढ़ सकता है या जरूरत से ज्यादा गिर सकता है. दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति की तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में ब्लड शुगर मैनेज करना बेहद जरूरी है. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों की हमेशा ही यह चिंता रहती है कि क्या खाएं और क्या नहीं, खासतौर से सब्जी (Vegetables) को लेकर समझ नहीं आता कब कौनसी सब्जी पकाएं. इस बारे में बता रहे हैं डॉ. प्रमोद त्रिपाठी. डॉक्टर त्रिपाठी फिजीशियन हैं और इंस्टाग्राम पर सेहत से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में डॉक्टर बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौनसी सब्जियां खानी चाहिए और कौनसी नहीं. आप भी जानिए डायबिटीज की डाइट के बारे में. 

छींकते या खांसते वक्त यूरिन लीक होता है तो पेल्विक मसल्स की कमजोरी हो सकती है वजह, योगा एक्सपर्ट ने कहा बस रोजाना कर लें ये आसन

डायबिटीज में कौनसी सब्जियां खाएं 

कुंदरू 

डॉक्टर का कहना है कि मेथी, करेला और भिंडी के अलावा भी ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें खाने पर ब्लड शुगर कंट्रोल (Blood Sugar Control) में रह सकता है. ऐसी ही एक फायदेमंद सब्जी है कुंदरू. इस सब्जी को खाने पर शरीर पर कई फायदे मिलता है. इसका एक बड़ा फायदा तो यह है कि यह इंसुलिन माइमेटिक में मददगार है यानी कि यह इंसुलिन की तरह काम करता है और मसल्स को ग्लूकोज तेजी से लेने में मदद करता है. जिस तरह आप खीरा खाते हैं बिल्कुल उसी तरह कुंदरू को वॉक करते हुए भी खाया जा सकता है. इसके अलावा कुंदरु को बीच से काटकर भाप लगाएं और नारियल का तड़का लगाकर खाएं. 

गुआर की फली 

गुआर की फली में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है. यह आंतों के अंदर एक फायदेमंद लाइनिंग बनाती है जिससे शरीर बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स नहीं सोखता है. इससे हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) तेजी से कम होता है. 

Advertisement
परमल 

इस सब्जी के लिए डॉक्टर कहते हैं कि इस सब्जी में प्याज भरकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. एनिमल स्टडीज में सामने आया है कि यह सब्जी बिल्कुल मेटफॉर्मिन की तरह काम करती है. 

परवल 

परवल की सब्जी को स्नेक गार्ड कहा जाता है और यह बेसन या चना दाल के साथ सूखी बनाकर खाई जाए तो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसके फायदे छोटी-बड़ी आंत को खूब मिलते हैं और इसमें मौजूद ट्राइटेरपेनॉइड्स और फ्लेवेनॉइड्स शुगर कम करने में मदद करते हैं. 

Advertisement
मोरिंगा पोड्स 

मोरिंगा के पत्ते तो फायदेमंद होते ही हैं, उतना ही फायदेमंद मोरिंगा पोड्स (Moringa Pods) को खाना भी है. ड्रमस्टिक्स या मोरिंगा पोड्स को स्टीम करके और उसमें थोड़ा सा नमक और नींबू का रस निचौड़कर खाया जाए तो ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में कमाल का असर दिखाते हैं. 

तुरई 

तुरई की सब्जी या चटनी बनाकर खाई जा सकती है. इस सब्जी में तिल डालकर और हल्का तड़का लगाकर पकाया जा सकता है. यह सब्जी फाइबर से भरपूर होती है और पाचन को अच्छा रखती है. डायबिटीज के मरीज इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...